एक्सप्लोरर

'यूपी में अखिलेश यादव की पार्टी-कांग्रेस में गठबंधन लगभग तय और बंगाल में...', नीतीश कुमार की पार्टी का बड़ा बयान

Opposition Unity: जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बीजेपी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने की रणनीति के बारे में बात की. उन्होंने यह भी बताया कि बैठक में किन-किन दलों को नहीं बुलाया गया था.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दल एकजुट होने की पूरी कोशिश में हैं. बिहार की राजधानी पटना (Patna) में इसे लेकर 23 जून को विपक्षी दलों की महाबैठक भी हुई थी. विपक्ष ने इसे ऐतिहासिक बैठक करार दिया था. अब जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने बैठक में बनाई गई रणनीति को लेकर एबीपी न्यूज से बातचीत की. 

केसी त्यागी का दावा है कि 450 सीटों पर बीजेपी के एक उम्मीदवार के मुकाबले विपक्ष के एक उम्मीदवार को उतारने पर रणनीति बन चुकी है. त्यागी ने एक दर्जनों राज्यों का नाम लेकर बताया कि कहां-कहां बीजेपी के मुकाबले एक साझा उम्मीदवार उतरेगा. उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस का और उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस का गठबंधन लगभग तय है."

कौन-कौन से राज्य शामिल

त्यागी ने बताया इसमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, नॉर्थ ईस्ट की सभी सीटें, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश समेत लगभग एक दर्जन से ज्यादा राज्य शामिल हैं. उन्होंने कहा, "2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में जिस तरह का रुझान बीजेपी के पक्ष में था लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. जनता के बड़े हिस्से में वर्तमान सरकार को लेकर काफी निराशा है. 

इन दलों को नहीं था न्योता

त्यागी ने कहा, "2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में जिस तरह का रुझान बीजेपी के पक्ष में था इस बार ऐसा नहीं होगा. जनता के बड़े हिस्से में वर्तमान सरकार को लेकर काफी निराशा है. केसी त्यागी ने कहा, "हमे खुशी है कि ज्यादा से ज्यादा राजनीतिक दलों के नेता इस बैठक में शामिल हुए. हमने बीजेडी, वाईएसआर, केडीपी और बीआरएस को नहीं बुलाया था."

'जिन्हें बुलाया वो सब थे मौजूद'

उन्होंने कहा, "इस तरह के प्रचार गलत हैं कि ये दल बैठक में शामिल नहीं हुए. हमारा कोई निमंत्रण इन दलों को नहीं गया था और जिन भी दलों को बुलाया गया था लगभग वो सभी बैठक में मौजूद थे. जो दल, नेता और मुख्यमंत्री मौजूद थे उनकी लगभग 450 लोकसभा सीटों पर मजबूत स्थिति है. इन सीटों पर हम बीजेपी के एक उम्मीदवार के मुकाबले में एक उम्मीदवार को उतारने के फैसले पर लगभग सहमत हैं." 

आप को लेकर क्या बोले?

आम आदमी पार्टी को लेकर उन्होंने कहा, "विपक्षी दलों की बैठक किसी एक पार्टी की नहीं बल्कि अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक थी लिहाजा उसमें किसी एक पार्टी का एजेंडा नहीं रखा जाता. उसमें अलग-अलग राजनीतिक दलों के कॉमन एजेंडे पर चर्चा होती है. अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेताओं को सलाह दूंगा कि फिलहाल जल्दबाजी में कोई बयान न दें."

ये भी पढ़ें: 

Uniform Civil Code: 'UCC का विरोध नहीं कर रहे, बल्कि...', बोली नीतीश कुमार की पार्टी JDU

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget