एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: मंत्रियों के विभाग बंटवारे पर तकरार बरकरार, अजित पवार और अशोक चव्हाण के बीच हुई कहासुनी

महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभाग बंटवारे को लेकर अभी भी असमंजस बरकरार है. बुधवार को इन्हीं मुद्दों पर चर्चा के दौरान अजित पवार और अशोक चव्हाण के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सामने कहासुनी हुई.

मुंबई: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार तो कर दिया है लेकिन अभी भी यहां मंत्रियों को विभागों के बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है. विभागों के बंटवारे को लेकर अभी कोई समाधान भी निकलता नहीं दिख रहा है. इसी मसले पर चर्चा के दौरान बुधवार को अजित पवार और अशोक चव्हाण के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सामने कहासुनी हुई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के दौरान अजित पवार और अशोक चव्हाण के बीच दो मंत्रालय- कृषि और ग्रामविकास को लेकर बहस हुई.

दरअसल, अशोक चव्हाण ने इस मीटिंग में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से कांग्रेस को दो मंत्रालय कृषि और ग्रामविकास को देने की मांग की. इस पर अजित पवार ने पृथ्वीराज चव्हाण का जिक्र किया. उनका नाम सुनते ही अशोक चव्हाण नाराज हो गए. अशोक चव्हाण ने कहा कथित तौर पर कहा कि मैं मंत्रीमंडल का हिस्सा हूं, राज्य का पूर्व मुख्यमंत्री रह चुका हूं और कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष भी था. इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर कहा कि जो यहां मौजूद हैं उनके बारे में और उनके साथ ही बातचीत करें.

अशोक चव्हाण के इस जवाब पर अजित पवार ने कहा आप लोग पहले बाहर जाकर ये तय करें कि आपका नेता आख़िर कौन हैं. अजित पवार ने कहा कि जिसका नाम आप बताएंगे उन्हीं से हम लोग बात करेंगे, लेकिन एक बात है कि पृथ्वीराज चव्हाण बड़े संयमी नेता है. अजित पवार की ये बात सुनकर अशोक चव्हाण बैठक से ग़ुस्से में निकल गए. इस प्रकार मंत्रालय बंटवारे को लेकर हुई ये बैठक बेनतीजा रही.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोरात को पहले ही रेवेन्यू देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भी इस मंत्रालय के लिए ज़ोरदार लॉबिंग कर रहे हैं. ऐसे में दोनों के बीच का ये संघर्ष कांग्रेस आलाकमान के लिए सिरदर्द बन गया है. अब कहा ये जा रहा है कि इस बात को सुलझाने के लिए कांग्रेस-शिवसेना से कृषि मंत्रालय मांगने जा रही है ताकि अशोक चव्हाण को कृषि मंत्रालय दिया जाए. लेकिन फ़िलहाल शिवसेना ये देने के लिए राज़ी नहीं है. इसके अलावा कांग्रेस ग्रामविकास मंत्रालय पर भी दावा कर रही है जिससे शिवसेना-एनसीपी के नेता नाराज बताए जा रहे है.

नए मंत्रालय का हो सकता है गठन

अधिक नेताओं की दावेदारी की वजह से उद्धव ठाकरे सरकार नए मंत्रालय का गठन कर सकती है. खबरों के मुताबिक मेट्रो, तीर्थ विकास, कॉमर्स मंत्रालय बनाने को लेकर सरकार विचार कर रही है. राज्य में लोगों के तीर्थ से काफी मात्रा में राजस्व की प्राप्ति होती है. यहां केंद्र की तरह कॉमर्स मिनिस्ट्री बनाने पर भी विचार किया जा रहा है. वहीं, राज्य में बढ़ते मेट्रो प्रोजेक्ट को ध्यान में रखते हुए एक अलग मंत्रालय बनाने पर विचार किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- 'बातचीत से हो सामाधान'
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget