एक्सप्लोरर

Watch: 'दिमाग खराब है क्या बे'- लखीमपुर कांड पर सवाल पूछने पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी ने ABP News से की अभद्रता

Lakhimpur Violence: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा समेत 13 अभियुक्तों पर तीन अक्टूबर को खीरी में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों पर जीप चढ़ाकर उन्हें कुचलने का आरोप है.

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर कांड में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पर हत्या का केस दर्ज हो चुका है, विपक्ष लगातार टेनी के इस्तीफे की मांग कर रहा है. वहीं आरोपों के घेरे में आए टेनी अब अभद्रता पर उतर आए हैं, लखीमपुर खीरी में जब एबीपी न्यूज के संवाददाता नवीन ने जब मंत्री जी से एसआईटी जांच को लेकर सवाल पूछा तो वो भड़क गए, अभद्रता करने लगे, एबीपी न्यूज के रिपोर्टर को डराने, धमकाने की कोशिश की. वहीं मौजूद एक और पत्रकार का मोबाइल बंद करवाने की भी कोशिश करने लगे.

अजय मिश्रा टेनी ने अपने बेटे पर लगे आरोपों के सवाल पूछने पर एबीपी न्यूज़ के स्थानीय संवाददाता के साथ बदसलूकी की. टेनी ने कहा 'बेवकूफी के सवाल न किया करो, दिमाग खराब है क्या बे.' इसके बाद मोबाइल बंद करा दिया.

सुनियोजित साजिश के तहत दिया गया लखीमपुर खीरी घटना को अंजाम
दरअसल, लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच कर रहे उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अदालत से कहा है कि चार किसानों और एक पत्रकार की हत्या की घटना एक 'सोची-समझी साजिश' थी. उसने मामले में अधिक गंभीर आरोपों को शामिल किए जाने का अनुरोध किया. केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा का पुत्र आशीष मिश्रा इस मामले के 13 आरोपियों में शामिल है. एसआईटी के इस जवाब के बाद से विपक्ष भी लगातार योगी सरकार पर हमलावर है. विपक्ष केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग कर रहा है.

एसआईटी ने मामले के 13 अभियुक्तों के वारंट में धारा 326 (खतरनाक हथियारों से जानबूझकर चोट पहुंचाना), 34 (साझा मंशा से अनेक लोगों द्वारा कृत्य करना) और शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25/30 को भी जोड़ने की सिफारिश की थी. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा समेत 13 अभियुक्तों पर तीन अक्टूबर को खीरी में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों पर जीप चढ़ाकर उन्हें कुचलने का आरोप है.

ये भी पढ़ें-
अखिलेश का बीजेपी पर हमला, बोले- अजय मिश्रा को करें बर्खास्त, डबल इंजन सरकार ने जनता को किया निराश

देवरिया के रहने वाले थे कैप्टन वरुण सिंह, अगस्त में इस काम के लिए मिला था शौर्य चक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget