एक्सप्लोरर

Group Captain Varun Singh Death: देवरिया के रहने वाले थे कैप्टन वरुण सिंह, अगस्त में इस काम के लिए मिला था शौर्य चक्र

Group Captain Varun Singh Death: यूपी के देवरिया जिले के कनौहली गांव के रहने वाले ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह आज जिंदगी की जंग हार गए है. बता दें कि बेंगलुरु के एक अस्पताल में उनका देहांत हो गया है.

Helicopter Crash: तमिलनाडु को कुन्नूर में हुए सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जीवित बचे कैप्टन वरुण सिंह आज जिंदगी की जंग हार गए है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज बेंगलुरु के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां 7 दिन बाद आज उनका देहांत हो गया है.

यूपी के रहने वाले हैं कैप्टन वरुण सिंह

बता दें कैप्टन वरुण उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर तहसील के कन्हौली गांव के रहने वाले थे. पिछले साल एक उड़ान के दौरान बड़े टेक्निकल फॉल्ट की चपेट में आने के बाद अपने विमान को हैंडल करने के अदम्य साहस के लिए उन्हें 15 अगस्त 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया था. उन्होंने अपने तेजस फाइटर को मिड-एयर इमरजेंसी के बावजूद 10 हजार फीट की ऊंचाई से सुरक्षित उतारा था.


Group Captain Varun Singh Death: देवरिया के रहने वाले थे कैप्टन वरुण सिंह, अगस्त में इस काम के लिए मिला था शौर्य चक्र

सम्मानित किया गया था

ग्रुप कैप्टन सिंह के पुरस्कार के उद्धरण में कहा गया, ‘‘अत्यधिक जानलेवा स्थिति में भारी शारीरिक और मानसिक दबाव में होने के बावजूद उन्होंने मानसिक संतुलन बनाए रखा और असाधारण उड़ान कौशल का प्रदर्शन करते हुए विमान को बचा लिया.’’

अधिकारियों ने बताया कि उनका विमान पूरी तरह नियंत्रण खो बैठा था और ऐसी परिस्थिति में पायलट को विमान छोड़ देने की पूरी छूट होती है, लेकिन उन्होंने स्थिति की गंभीरता का आकलन किया और विमान को फिर से सुरक्षित उड़ाने का फैसला किया.

साहस का परिचय दिया था

उद्धरण में कहा गया, ‘‘अपनी जान को खतरा होने के बावजूद उन्होंने सैकड़ों करोड़ रुपये बचाते हुए लड़ाकू विमान को नियंत्रित करने तथा सुरक्षित उतारने के लिए असाधारण साहस का परिचय दिया. पायलट ने जोखिम लेते हुए विमान को उतारा. इससे स्वदेश निर्मित लड़ाकू विमान में खामी का सटीक विश्लेषण करने और ऐसी घटनाएं फिर से होने से रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने में मदद मिली.’’ 

कैप्टन वरुण सिंह के पिता आर्मी से रिटायर हैं

बता दें कि विंग कमांडर वरुण सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक रहे अखिलेश प्रताप के भतीते हैं. ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, उनके पिता और भाई सशस्त्र बलों की तीन सेवाओं में रहे हैं. जहां कैप्टन वरुण सिंह भारतीय वायु सेना (IAF) में कार्यरत हैं तो उनके पिता, कर्नल (सेवानिवृत्त) केपी सिंह, आर्मी एयर डिफेंस (AAD) की रेजिमेंट में सेना के जवान थे.  कर्नल केपी सिंह के बेटे और ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के छोटे भाई, लेफ्टिनेंट कमांडर तनुज सिंह भारतीय नौसेना में एक अधिकारी हैं.

ये भी पढ़ें-

Punjab News: बूटा मोहम्मद ने सुबह बीजेपी और फिर शाम को अमरिंदर सिंह की पार्टी की ज्वाइन, अब सामने आकर दी सफाई

Lakhimpur Kheri Case: गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी को लेकर सड़क से लेकर संसद तक कांग्रेस का प्रदर्शन

 

Koo App
8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर जिले में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर हादसे में देवरिया निवासी ग्रुप कैप्टन श्री वरुण सिंह जी के उपचार के दौरान निधन की अत्यंत दु:खद सूचना प्राप्त हुई। अमर बलिदानी वरुण सिंह जी की वीरता और साहस को नमन है। देश के रक्षा में आपके योगदान को आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि। - Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 15 Dec 2021

Group Captain Varun Singh Death: देवरिया के रहने वाले थे कैप्टन वरुण सिंह, अगस्त में इस काम के लिए मिला था शौर्य चक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget