एक्सप्लोरर

Omicron Variant: ओमिक्रोन की वजह से टिकट महंगा, यात्रा करने के लिए जान लें क्या है दिशा निर्देश?

Omicron Effect: ओमिक्रोन के चलते अंतर्रराष्ट्रीय यात्रियों के बीच अपने गंतव्य देश में पहुंचने की हड़बड़ी के कारण बड़ी संख्या में लोग अपनी यात्राएं प्रीपोन कर रहे हैं.

Omicron Variant Cases in India: कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के ख़तरे को देखते हुए अंतर्रराष्ट्रीय यात्रियों में भय का माहौल है जिसके चलते लोग अपनी यात्रा जल्द से जल्द करना चाहते हैं. बड़ी संख्या में लोग अपनी पहले से तय यात्राओं को प्रीपोन कर रहे हैं. नतीजा इस वक़्त अमेरिका, यूके, कनाडा जैसे देशों के टिकटों के दाम दो गुने से भी ज़्यादा हो गए हैं. इन देशों के लिए अगले 15 दिनों तक की फ़्लाइटें फ़ुल हो चुकी हैं.

ओमिक्रोन के चलते अंतर्रराष्ट्रीय यात्रियों के बीच अपने गंतव्य देश में पहुंचने की हड़बड़ी देखी जा रही है. बड़ी संख्या में लोग अपनी यात्राएं प्रीपोन कर रहे हैं. नतीजा टिकटों के दाम दुगने हो गए हैं. हालत ये है कि अमेरिका जाने का एयर टिकट 4 से 5 लाख रूपए में मिल रहा है. इस पर भी अगले 15 दिनों की एडवांस बुकिंग ज़रूरी हो गई है.

ओमिक्रोन को देखते हुए जारी नई गाइड लाईन के मुताबिक़ दिल्ली एयरपोर्ट पर भी बड़ी तैयारियां की गई हैं. एयरपोर्ट पर कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट को चलाने वाली संस्था डायल ने विशेष इंतज़ाम किए हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए मौजूदा नियमों के मुताबिक़ हर विदेश से आने वाले यात्री को कोविड टेस्ट के दो ऑप्शन दिए जा रहे हैं.

यात्री दोनों में से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं. पहले ऑप्शन के मुताबिक़ 3500 रूपए में रैपिड पीसीआर टेस्ट हो रहा है जिसकी रिपोर्ट डेढ़ घंटे में आ जाती है. जबकि दूसरे ऑप्शन के मुताबिक़ 500 रूपए में आरटी-पीसीआर टेस्ट हो रहा है जिसकी रिपोर्ट 6 घंटे में आती है. 

दिल्ली एयरपोर्ट पर डायल ने 1400 यात्रियों के लिए एक होल्डिंग एरिया बनाया है जहां वो बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी टेस्ट रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर सकते हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर बांग्लादेश, बोत्स्वाना, ब्राज़ील, मॉरीशस, ज़िम्बॉबवे, यूरोप, सिंगापुर और युनाइटेड किंगडम से आने यात्रियों के लिए इन नियमों का पालन करवाया जा रहा है. जो यात्री पूरी तरह वैक्सिनेटेड नहीं हैं या पार्शियली वैक्सिनेटेड हैं उनका RT-PCR कराया जा रहा है. इसके बाद इन्हें 7 दिन होम क्वेरेंटिन करना होगा.

आगमन के 8वें दिन ख़ुद से आरटी-पीसीआर कराना ज़रूरी है. नेगेटिव आने पर भी 7 दिन सेल्फ़ हेल्थ मॉनिटरिंग करनी होगी. इसके अलावा चीन, न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ़्रीका से आने वाले यात्रियों को इन नियमों का पालन करना होगा. सभी को आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना होगा और 7 दिन का होम क्वारंटीन करना होगा.

नई गाइड लाइन के अनुसार सभी इंटरनेशनल पैसेंजर्स को एयर सुविधा पोर्टल पर अपना 14 दिन का सेल्फ डिक्लेरेशन देना ज़रूरी होगा कि यात्री कहाँ-कहाँ की यात्रा करके भारत आ रहा है. कॉंटैक्ट ट्रेसिंग के लिए यात्री को पूरी जानकारी देनी होगी. आरटीपीसीआर की अलग से एयरपोर्ट पर सुविधा हो जहां यह टेस्ट किया जा सके. कोविड प्रोटोकॉल का सही से पालन किया जाए. कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए डीजीसीए ने ये दिशा निर्देश जारी किए हैं. ओमिक्रोन के कारण किसी भी फ़्लाइट का कैंसिलेशन नहीं हुआ है.

 UP Election 2022: Akhilesh Yadav बोले- Bundelkhand में BJP के लिए सारे दरवाजे बंद, चुनावों में कांग्रेस को मिलेगी जीरो सीट

Delhi Government To SC: दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की क्या है तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
गुवाहाटी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 5 की मौत पर गौरव गोगोई ने जताया दुख
गुवाहाटी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 5 की मौत पर गौरव गोगोई ने जताया दुख
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget