एक्सप्लोरर

UP Election 2022: Akhilesh Yadav बोले- Bundelkhand में BJP के लिए सारे दरवाजे बंद, चुनावों में कांग्रेस को मिलेगी जीरो सीट

UP Election: अखिलेश यादव ने कहा कि अगर सपा 22 महीने में एक्सप्रेस-वे बना सकती है तो बीजेपी ने इसके लिए 4.5 साल क्यों लिए? अखिलेश ने कहा कि जनता कांग्रेस को नकार देगी और उसे जीरो सीट मिलेगी.

Akhilesh Yadav Attacks BJP-Congress: यूपी चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. शुक्रवार को बुंदेलखंड में समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. अखिलेश यादव ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी 22 महीने में एक्सप्रेस-वे बना सकती है तो बीजेपी ने यही काम करने के लिए 4.5 साल क्यों लिए?

सपा सुप्रीमो ने कहा, ऐसा इसलिए है क्योंकि वे यूपी की जनता की भलाई के लिए काम करना ही नहीं चाहते. कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में जनता कांग्रेस को नकार देगी और उसे जीरो सीट मिलेगी.

अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार बुंदेलखंड में बीजेपी के लिए सारे दरवाजे बंद हैं. लोग उनके झूठे वादों को मंजूर नहीं करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि बीजेपी इस बार सत्ता में ना लौटे. उन्होंने आगे कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की आय में कटौती ऐसे मुद्दे हैं, जो आगामी चुनावों में बीजेपी का भाग्य तय करेंगे. 

इससे पहले यादव ने गुरुवार को ललितपुर के गिन्नौट बाग में आयोजित 'समाजवादी विजय यात्रा' में कहा था कि कोविड-19 महामारी के दौरान बीजेपी सरकार ने जनता को अनाथ छोड़ दिया और उस दौरान विडंबना को दर्शाती ऐसी तस्वीरें बंटवारे के वक्त भी नहीं देखी गई होंगी.

अखिलेश ने कहा था, "वह तस्वीरें कौन भूल जाएगा... जिस समय लॉकडाउन लगा था और दूसरे प्रदेशों में काम कर रहे हमारे मजदूर भाइयों को अपने घर आना पड़ रहा था. ऐसी तस्वीरें कभी नहीं देखी होंगी किसी ने. जब हमारे देश का बंटवारा हुआ तब भी ऐसा नहीं हुआ." यादव ने आरोप लगाते हुए कहा था कि बीजेपी की सरकार ने बैरिकेडिंग लगा दी और किसी भी मजदूर भाई को उत्तर प्रदेश में घुसने नहीं दिया. न जाने कितने दिन वे सीमा पर खड़े रहे. जहां पर गाय बांधी जाती थी, गौशाला थी, खाली मैदान था वहां हमारे मजदूर भाइयों को रख दिया. 

भूखे प्यासे बिना नहाए बिना पानी के हफ्ते हफ्ते हमारे मजदूर भाइयों को रहना पड़ा. अगर सरकार चाहती तो हमारे मजदूर भाइयों को पैदल नहीं चलना पड़ता." पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगर उस वक्त उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार होती तो किसी भी मजदूर को पैदल नहीं जाने दिया जाता, सरकारी गाड़ियां लगवा कर मजदूरों को उनके घर पहुंचा दिया जाता.

ये भी पढ़ें

ABP C-Voter Survey: पीएम मोदी के इन दो मास्टरस्ट्रोक से क्या UP होगा फतेह? जानिए जनता का मूड

UP Election: SP-BSP पर Asaduddin Owaisi की AIMIM का हमला, कहा- मुसलमानों का वोट तो चाहते हैं लेकिन सत्ता में हिस्सेदारी देना नहीं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, पहले रखी शर्त, अब क्यों कहा No
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, पहले रखी शर्त, अब क्यों कहा No
आखिर दिल्ली पुलिस ने क्यों कहा- CJP प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है NSA आदेश? जानिए पूरा सच
आखिर दिल्ली पुलिस ने क्यों कहा- CJP प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है NSA आदेश? जानिए पूरा सच

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget