एक्सप्लोरर

विवादित बयान पर बवाल मचने के बाद बोले वारिस पठान, मेरे बयान को गलत तरीके से लिया गया

कर्नाटक में सीएए के खिलाफ एक रैली में एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने विवादित बयान के बाद अपनी सफाई दी है. उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा है कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया.

मुंबई: वारिस पठान के बयान के बाद बीजेपी नेता एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी समेत पार्टी के दूसरे नेताओं को लगातार निशाने पर ले रहे हैं. जिसके बाद अब पार्टी के नेता इस मामले पर सफाई देने में जुटे हैं. अपने बयान पर वारिस पठान ने सफाई देते हुए खुद को पाक साफ बताया. वहीं महाराष्ट्र के औरंगाबाद से सांसद इम्तियाज जलील ने भी इस बयान पर सफाई दी और पार्टी का पक्ष रखा.

दरअसल हाल ही में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लेमीन (एआईएमआईएम) के नेता वारिस पठान ने कर्नाटक के गुलबर्ग में विवादित बयान दिया था. उनके बयान पर खूब बवाल मचा. वारिस पठान समेत पार्टी की हर तरफ जमकर आलोचना हुई.

वहीं अब मामला बढ़ता देख वारिस पठान ने अपने बयान पर सफाई दी है. उन्होंने अपनी तरफ से एक स्टेटमेंट जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा, "मेरे बयान को बिल्कुल गलत तरीके से लिया गया. मैं या मेरी पार्टी ऐसा कुछ नहीं कह सकती जो किसी जाति या धर्म की भावनाओं को आहत करे." अपने राष्ट्र प्रेम को जाहिर करते हुए वारिस पठान ने कहा है कि वह एक प्राऊड इंडियन हैं.

वारिस पठान ने यह भी कहा है कि बाकी भारतीयों की तरह उनके मन में भी गुस्सा है जो देश के संविधान में यकीन करते हैं और सरकार के एनआरसी कानून की खिलाफत करते हैं. वारिस पठान ने साफ किया कि वह खुद और उनकी पार्टी ऐसी किसी बात का समर्थन नहीं करती है जो लोगों के बीच में खाई पैदा करे. वारिस पठान अब कुछ भी सफाई दें पर उनका बयान सोशल मीडिया से लेकर आम लोगो के बीच चर्चा का विषय है जो पार्टी के लिए फजीहत बना हुआ है.

वारिस पठान के बयान पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने चुप्पी साध रखी है. वहीं पार्टी के दूसरे सांसद इम्तियाज जलील ने पार्टी का स्टैंड रखा. उन्होंने कहा कि वारिस पठान के स्टेटमेंट को गलत तरह से पेश किया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि ना ही वारिस पठान और ना ही हमारी किसी को निशाना बनाती है. पार्टी किसी भी तरह से ऐसे स्टेटमेंट का समर्थन नही करती है जो किसी जाति धर्म मजहब के खिलाफ हो.

ये भी पढ़ें

वारिस पठान के बयान पर गरमाई सियासत, JDU ने कहा ऐसे लोगों की जगह जेल में, RJD बोली- इसके पीछे BJP का हाथ कौन है 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाने वाली अमूल्य, जानें उसके बारे में ये बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार
ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- 'हम सब...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- 'हम सब...'
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget