एक्सप्लोरर

वारिस पठान के बयान पर गरमाई सियासत, JDU ने कहा ऐसे लोगों की जगह जेल में, RJD बोली- इसके पीछे BJP का हाथ

कर्नाटक में एआईएमआईएम नेता वारिस पठान के विवादित बयान के बाद बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. आरजेडी ने वारिस पठान के इस बयान के पीछे बीजेपी का हाथ बताया है. वहीं इस बयान पर जेडीयू ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ऐसे लोगों की जगह जेल में होनी चाहिए.

पटना: एआईएमआईएम नेता वारिस पठान के भड़काऊ बयान पर जेडीयू ने प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि ऐसे लोगों की जगह जेल में है. वहीं आरजेडी का कहना है कि वारिस पठान के बयान के पीछे बीजेपी का हाथ है. इसके अलावा बीजेपी ने पठान के बयान पर कहा कि ऐसे बयान देकर नफरत ना फैलाएं. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने गुरुवार को विवादित बयान दिया. जिसके बाद बिहार में भी इसको लेकर सियासत तेज हो गई है. प्रदेश में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने इस बयान पर कहा, "वारिस पठान जैसे लोगो को कौन जानता है? ऐसे बयानों के जरिए ही ऐसे लोगों को जगह मिल पाती है. गिरिराज जी विवादित टिप्पणी के लिए पहले से भी जाने जाते रहे हैं लेकिन जहां तक वारिस पठान का सवाल है तो भारत की जो पृष्ठभूमि रही है जो विरासत है, हमारी परंपरा है और जो हमारा गौरवशाली इतिहास है. यहां सभी धर्मों को मानने वाले लोग एक दूसरे के रीति रिवाज उनके अचार विचार, पर्व त्योहार सबका सम्मान करते रहे हैं. ऐसे बयानों के जरिए जो जहर घोलने की कोशिश करते हैं उसके लिए सबसे सही जगह जेल है और जेल की सलाखों के पीछे इन्हें जल्द बुक किया जाना चाहिए." वहीं आरजेडी ने वारिस पठान के बयान के पीछे बीजेपी का हाथ बताया है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "वारिस पठान जैसे लोगों से बीजेपी जान बूझकर बयान दिलवाती है ताकि वोटों का ध्रुवीकरण हो." तिवारी ने आगे कहा,"प्रत्येक क्रिया की विपरीत एक प्रतिक्रिया होती है, अब इस तरह का बयान देकर वोटों की ध्रुवीकरण के लिए बीजेपी ही इस तरह के लोगों को रखती है और बयान दिलवाती है." मृत्युंजय तिवारी ने आगे कहा, "ये पठान जो बयान दे रहे हैं ये किसे नहीं पता ये क्या बोल रहे हैं और इस पर तथाकथित प्रतिक्रिया भी देने के लिए बीजेपी के नेता तैयार रहते हैं. हिन्दू मुस्लिम की बात नहीं करनी चाहिए पर बीजेपी देश को बांटने की राजनीति कर रही है. जिस तरह का माहौल पैदा किया जा रहा है ये ठीक नहीं है. यहां हिंदू का सर्टिफिकेट देने वाला हिंदुस्तान में पैदा नहीं हुआ. देश बांटने की जो साजिश हो रही है उसे खत्म करना है और देश को जिससे खतरा है हम उसको समाप्त करना चाहते हैं." इन दोनों पार्टी के अलावा बीजेपी ने भी वारिस पठान के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी ने इसे भारतीय संस्कृति पर आघात बताया है. बीजेपी के प्रवक्ता अजित चौधरी ने कहा कि "भारतीय संस्कृति एक उदार संस्कृति रही है और यह संस्कृति शुरुआत से ही सभी लोगों को स्वीकार करती आई है, लेकिन हमेशा से भारत ने जिसे भी अपनाया उन सभी ने इस संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया इसे चोट पहुंचाने का प्रयास किया. आज भी जो भी बात हो रही है देश को तोड़ने वाली चाहे वो हमारी पार्टी से हो या अन्य किसी पार्टी से ये बिल्कुल भी सराहनीय नहीं है इसकी घोर निंदा होनी चाहिए." ये भी पढ़ें भड़काऊ बयान का साइड इफेक्ट, MIM नेता वारिस पठान के खिलाफ मुम्बई पुलिस में शिकायत दर्ज योगी के मंत्री की मांग, ओवैसी पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा, AIMIM पर लगे बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget