एक्सप्लोरर

हिंसा वाली जगह पर बुलडोजर के बाद तेज हुई सियासत, जहांगीरपुरी पहुंचे ओवैसी को पुलिस ने वापस लौटाया, BJP बोली- खाई पैदा करने की कोशिश

ओवैसी को पुलिस ने जहांगीरपुरी जाने से कथित तौर पर रोक दिया, जहां बुधवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने कई अवैध निर्माण को ध्वस्त किया. सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि कुछ घंटों के भीतर ही इस कार्रवाई पर रोक लगा दी.

दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा के दौरान  भड़के दंगा और उसके बाद हिंसा वाली जगह पर अवैध अतिक्रमण को लेकर चलाए गए बुलडोजर ने अब सियासी रूप ले लिया है. एक तरफ जहां हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी लगातार इसको लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं तो वहीं बीजेपी ने इसे दो समुदाय के बीच खाई पैदा करने की कोशिश करार दिया है.

ओवैसी को पुलिस ने जहांगीरपुरी जाने से कथित तौर पर रोक दिया, जहां बुधवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने कई अवैध निर्माण को ध्वस्त किया. सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि कुछ घंटों के भीतर ही इस कार्रवाई पर रोक लगा दी. ओवैसी हिंसा प्रभावित इलाकों में जाने की कोशिश कर रहे थे. जहांगीरपुरी में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

ओवैसी को प्रभावित इलाके में जाने से रोका

दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी जहांगीरपुरी पहुंचे तो थे राजनीति चमकाने, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें वहां जाने नहीं दिया. ओवैसी सिर्फ जामा मस्जिद ही जा पाए उसके बाद पुलिस ने उन्हें वापस लौटा दिया. ओवैसी जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलाने के फैसले पर भड़क गए और कहा कि एक खास समुदाय को टारगेट किया जा रहा है. जहांगीरपुरी में बुलडोजर मामले में ओवैसी की एंट्री पर बीजेपी ने निशाना साधा है. उसका कहना है कि एआईएमआईएम सुप्रीमो दोनों समुदाय के बीच खाई पैदा करना चाहते हैं.

ओवैसी का बीजेपी-आप पर हमला

उन्होंने इलाके में उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा शुरू किए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “आप कह रही है कि वे रोहिंग्या और बांग्लादेशी हैं. मैं इसकी निंदा करता हूं.” उन्होंने नगर निगम के इस अभियान को “बिना विधिक प्राधिकार के कानून लागू करने’’ का उदाहरण करार दिया और इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की.

ओवैसी ने कहा, “भाजपा के एक नेता ने जहांगीरपुरी में बुलडोजर का इस्तेमाल करने के लिए पत्र लिखा और मेयर ने कहा कि वे अपराधी हैं और उनके घरों को ध्वस्त कर दिया जाना चाहिए.” एआईएमआईएम प्रमुख ने यह भी जानना चाहा कि पुलिस की अनुमति के बिना हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी में शोभायात्रा कैसे निकाली जा सकती है.

उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत जहांगीरपुरी में बुधवार को बुलडोजर ने कई ढांचों को तोड़ दिया. लेकिन, उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद कुछ ही घंटों के भीतर इस अभियान को रोक दिया गया. हालांकि, न्यायालय द्वारा अधिकारियों को इसे रोकने का निर्देश दिए जाने के बाद भी अतिक्रमण विरोधी अभियान कुछ समय तक जारी रहा.

ये भी पढ़ें: जहांगीरपुरी में बुलडोजर पर सियासी घमासान, JNU और जामिया में होगा प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
सुखोई, राफेल, तेजस... आसमान में दिखेगा भारत का दम, PM मोदी का वाराणसी दौरा
सुखोई, राफेल, तेजस... आसमान में दिखेगा भारत का दम, PM मोदी का वाराणसी दौरा
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, तूफान की वजह से प्रभावित होंगे कई राज्य - पूरा अपडेट
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, तूफान की वजह से प्रभावित होंगे कई राज्य - पूरा अपडेट

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget