एक्सप्लोरर

नए आपराधिक कानूनों के लागू होने से पहले असदुद्दीन ओवैसी ने जताई चिंता, जानें पुराना वीडियो शेयर कर क्या बोले

New Criminal Laws: हैदराबाद से लोकसभा सांसद ने असदुद्दीन ओवैसी ने पिछले साल दिसंबर में लोकसभा में दिए भाषण का एक वीडियो एक्स पर शेयर किया है. जिसमें ओवैसी तीन नए कानूनों का विरोध कर रहे हैं.

New Criminal Laws: देशभर में सोमवार (1 जुलाई) से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो जाएंगे. इन कानूनों से भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में काफी बदलाव आएंगे और औपनिवेशिक काल के कानूनों का अंत हो जाएगा. इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह नए कानूनों से जुड़े 'प्रमुख मुद्दों' को हल करने के लिए कुछ नहीं कर रही है.

हैदराबाद से लोकसभा सांसद ने असदुद्दीन ओवैसी पिछले साल दिसंबर के अपने लोकसभा भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है. जिसमें ओवैसी तीन नए कानूनों का विरोध कर रहे हैं. ओवैसी एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि, कल से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो जाएंगे. इनके क्रियान्वयन में बड़ी समस्याओं के बावजूद सरकार ने इन्हें दूर करने के लिए कुछ नहीं किया है. ओवैसी ने कहा कि ये वे मुद्दे थे जिन्हें मैंने इनके लागू होने का विरोध करने के लिए उठाया था.

नए कानून 'नागरिक स्वतंत्रता और अधिकारों के लिए खतरा- ओवैसी

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इन नए कानूनों के प्रावधान 'लोगों की नागरिक स्वतंत्रता और अधिकारों के लिए खतरा' हैं. उन्होंने कहा कि ये पुलिस को किसी के भी खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पावर देते हैं. उदाहरण के लिए, ओवैसी ने 20 दिसंबर, 2023 के अपने भाषण में राजद्रोह को 'अलग अवतार' में लागू करने की ओर इशारा किया था. उन्होंने बताया था कि इस अपराध के लिए सजा को 3 साल से बढ़ाकर 7 साल करने का प्रस्ताव किया गया था.

 

मुस्लिमों, दलितों और आदिवासियों के लिए ये कानून हैं खतरा

हैदराबाद लोकसभा सीट से एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया था, ये कानून देश के मुसलमानों, दलितों और आदिवासियों के लिए खतरा होंगे. देश भर में 30% कैदी और अकेले उत्तर प्रदेश में 33% कैदी मुसलमान हैं. बता दें कि, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम ब्रिटिश काल के क्रमश: भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे. 

ये भी पढ़ें: VHP-Bajrang Dal Protest: 'जय फिलिस्तीन' नारे पर बवाल, VHP-बजरंग दल ने असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ किया प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget