एक्सप्लोरर

वक्फ पर हुआ सवाल तो PM मोदी का नाम लेकर ये क्या पूछ बैठे ओवैसी- '...तो भाभी कहां हैं...'

Asaduddin Owaisi: ओवैसी ने यूसीसी के मामले पर तंज कसा. उन्होंने दुनिया भर में जाने वाले भारतीय डेलिगेशन को लेकर भी प्रतिक्रिया दी.

Asaduddin Owaisi UCC: एआईएमआईएम असदुद्दीन ओवैसी (यूनिफॉर्म सिविल कोड) यूसीसी के मसले पर हाल ही में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल भी किया. ओवैसी भारत के उस डेलिगेशन का हिस्सा भी हैं जो कि दुनिया भर में जाने वाला है. यह डेलिगेशन पाकिस्तान के काले कारनामों को लेकर कई देशों में बात करेंगे. ओवैसी ने डेलिगेशन को लेकर भी बात रखी है.

एएनआई के मुताबिक ओवैसी ने कहा, ''भाजपा उत्तराखंड में यूसीसी लेकर आई है, ये कैसा कानून है, उसमें आपने एक एकसेप्शन दे दिया, हिन्दू अनडिवाइडेड फैमिली पर ये कानून लागू नहीं होगा, अगर मैं तलाक देना चाहता हूं तो मैं अपने तरीके से दूंगा, लेकिन मोदी कहते हैं नहीं तलाक इस तरह से देना जैसा मैं बता रहा हूं, तो ये बताओ भाभी कहां हैं फिर.''

उन्होंने कहा, ''उत्तराखंड का यूसीसी दफा 25 के खिलाफ है, क्या हमारी शादी हमारे मजहब के खिलाफ है, अगर आप शादी इस तरह से नहीं करना चाह रहे हैं तो स्पेशल मैरिज एक्ट है. आर्टिकल 25 जमीर की आजादी है. कोई बोलेगा कि हम शादी नहीं करेंगे, हम बालिग हैं, हम एकसाथ रहेंगे, कानून इजाजत देता है. मेरा जमीर कहता है कि जब तक आप निकाह नहीं कर लेते तब तक आप किसी महिला को हाथ नहीं लगा सकते. इसमें आर्टिकल 14 का उल्लंघन है.''

ओवैसी ने भाजपा पर साधा निशाना

ओवैसी ने मस्जिदों का जिक्र करते हुए कहा, ''इसी उत्तराखंड में 170 मदरसों को सील कर दिया गया. उत्तर प्रदेश में 350 मजहबी जगहों को जिसमें मस्जिद, मदरसे, मजार और ईदगाह है, उसकी सीलींग कर दी गई, उस पर बुलडोजर चल जाएगा. गुजरात में भाजपा 1998 से सत्ता में है. 25 साल से सत्ता में है. अहमदाबाद के चंदोला तलाब पर 30 साल से हिन्दू-मुसलमान साथ रहते हैं. 4-8 हजार झोपड़ी को तोड़ दिया, और कहा गया कि यहां बंग्लादेशी निकले हैं. ये गरीब कहां जाएंगे, इस देश में गरीबों का क्या होगा.'' 

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनाए जाने पर क्या बोले ओवैसी 

ओवैसी ने कहा, ''तो क्या मुझे संसद में बैठना छोड़ देना चाहिए? आप हुकूमत के डेलिगेशन में जा रहे हैं भोपाल के एक मंत्री ने हमारी बेटी के बारे में अनाप शनाप बोल दिया, आप विदेश जाएंगे तो दुनिया आपसे सवाल पूछेगी, मैंने कहा मैं जवाब दे सकता हूं . भाजपा के लोग भी तो जा रहे हैं, क्या हमसे ही पूछेंगे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जंतर-मंतर की तरह झारखंड में भी...', छात्रों के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'जंतर-मंतर की तरह झारखंड में भी...', छात्रों के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget