एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को फिर भारत ने दिया करारा जवाब, 5 पुलिस चौकियां और 1 आतंकी लॉन्च पैड तबाह

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर से करारा जवाब देते हुए भारी नुकसान पहुंचा दिया है. बीएसएफ ने पाकिस्तान की पांच चौंकियों को तबाह कर दिया है.

Operation Sindoor: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक अभियान में जम्मू सीमा पर पांच पाकिस्तानी चौकियां और आतंकवादियों का एक लॉन्चपैड नष्ट कर दिए. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान और पीओके स्थित नौ आतंकी चौकियों को तबाह कर दिया था. इसके बाद दोनों देशों के बीच काफी ज्यादा तनाव बढ़ गया.

बीएसएफ कमांडेंट चंद्रेश सोना ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, ''हमने उनकी गोलीबारी (पाकिस्तान द्वारा) का मुंहतोड़ जवाब दिया. हमने उनकी कई संपत्तियों को नष्ट कर दिया. मस्तपुर में उनका एक लॉन्चपैड था, जिसे हमने नष्ट कर दिया. हमारी कार्रवाई के कारण उनकी पांच चौकियां पूरी तरह तबाह हो गईं और हमने उनके कई बंकर भी नष्ट कर दिए.''

बीएसएफ कमांडेंट सोना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान लगातार नागरिक इलाकों और भारतीय प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहा है. उन्होंने कहा, ''10 मई को पाकिस्तान ने हमारी चौकियों, तैनाती स्थल और गांवों को निशाना बनाया. उन्होंने 61 एमएम और 82 एमएम मोर्टार का इस्तेमाल करते हुए भारी गोलेबारी की.''

उन्होंने कहा, ‘‘हम पाकिस्तानी सेना का सामना कर रहे थे जो पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ मिलकर लड़ रही थी. हमने पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स दोनों को ही भयंकर नुकसान पहुंचाया.’’

सोना ने कहा कि गोलीबारी बंद होने के बाद भी कई घंटों तक चौकियों से घायलों को अस्पताल ले जाने वाली एम्बुलेंस देखी गईं.

अधिकारी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान महिला जवानों की भूमिका की प्रशंसा की और कहा, ‘‘हर बीएसएफ बटालियन में महिला कांस्टेबल शामिल हैं. उन्होंने घर जाने या बटालियन मुख्यालय लौटने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि वे अपने साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेंगी और पाकिस्तान को जवाब देंगी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक महिला कांस्टेबल ने अपने बच्चे को अपने परिवार को सौंप दिया और अग्रिम मोर्चे पर कमान संभाली.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget