एक्सप्लोरर

AIADMK ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का किया ऐलान, बैठक में पास किया प्रस्ताव

AIADMK-BJP Alliance: एआईएडीएमके ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से गठबंधन तोड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि हमारे नेताओं के खिलाफ टिप्पणी की जा रही है.

AIADMK-BJP Alliance: तमिलनाडु में बीजेपी को झटका लगा है. ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) ने सोमवार (25 सितंबर) को बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया. इस संबंध में पार्टी ने प्रस्ताव पारित किया है.

AIADMK नेताओं की बैठक के बाद पार्टी के उप समन्वयक के पी मुनुसामी ने कहा, "एआईएडीएमके आज से बीजेपी और एनडीए से सभी रिश्ते तोड़ रही है." बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद एआईएडीएमके के वर्करों ने पटाखे फोड़े. 

पार्टी ने कहा, "बीजेपी का राज्य नेतृत्व पिछले एक साल से लगातार हमारे पूर्व नेताओं, हमारे महासचिव ईपीएस (एडापड्डी पलानीस्वामी) और हमारे कार्यकर्ताओं पर अनावश्यक टिप्पणी कर रहा है. आज की बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया." 

एआईएडीएमके ने क्या कहा?
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एआईएडीएमके ने कहा कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में एक अलग मोर्चे का नेतृत्व करेगी. दरअसल इस समय देश में दो प्रमुख गठबंधन है. इसमें एक बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए है तो दूसरा कांग्रेस, टीएमसी और आम आदमी पार्टी सहित 28 दलों वाला विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' है. 

ऐसे कई दल है जो कि एनडीए और 'इंडिया' दोनों का ही हिस्सा नहीं है. इसमें तेलंगाना के सीएम केसीआर की भारत राष्ट्र समिति, सांसद असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की बीजू जनता दल और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सहित कई दल है.  

बीजेपी ने क्या कहा?
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई से एआईडीएमके से गठबंधन टूटने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो इस पर बाद में बयान देंगे. मैं .यात्रा के दौरान नहीं बोलता. 

क्यों गठबंधन टूटा?
एआईडीएमके के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मिला था.  इस दौरान पार्टी ने बीजेपी के प्रदेश प्रमुख के अन्नामलाई की तरफ से माफी के लिए नेतृत्व के हस्तक्षेप की मांग की. 

पीटीआई के मुताबिक बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष एम चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘हमारे नेतृत्व को अन्नामलाई को हटाने का विचार पसंद नहीं है क्योंकि वह पार्टी को मजबूत कर रहे हैं और इसका शानदार ढंग से विस्तार कर रहे हैं. उन्होंने केवल राज्य में सनातन धर्म विवाद के दौरान अन्नादुरई को लेकर एक टिप्पणी की थी.’’

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu Politics: मोदी पर फिर बरसे सीएम स्टालिन, कहा- बीजेपी और अन्नाद्रमुक के बीच दोस्ताना संबंध, झगड़ा है दिखावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget