एक्सप्लोरर

Hardik Patel joins BJP: हार्दिक पटेल ने थामा कमल का दामन, जानें बीजेपी में शामिल होने के बाद क्या है पहली प्रतिक्रिया

Hardik Patel joins BJP: हार्दिक पटेल 2019 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे और बाद में उन्हें राज्य इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था. गुजरात में अगले कुछ ही महीनों में चुनाव होने वाले हैं.

कांग्रेस के पूर्व नेता और कभी बीजेपी के धुर आलोचक रहे हार्दिक पटेल (Hardik Patel) आज बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए. हार्दिक पटेल अहमदाबाद में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए. पटेल ऐसे समय में पार्टी में शामिल हुए हैं, जब इस साल के आखिर में गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) होने वाले हैं. बीजेपी पिछले दो दशक से ज्यादा वक्त से राज्य में सत्ता में हैं. पार्टी में शामिल होने के बाद हार्दिक पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का गौरव बताया.

छोटा सा सिपाही बनकर करूंगा काम- हार्दिक पटेल

हार्दिक पटेल ने कहा, ''राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित के इस भगिरथ कार्य में आगे बढ़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो राष्ट्र सेवा का काम चल रहा है, उसमें छोटा सा सिपाही बनकर काम करने के लिए नए अध्याय की शुरूआत कर रहा हूं.'' उन्होंने कहा, ''आजतक मैंने पद के लालच में कहीं भी किसी भी प्रकार की मांग नहीं रखी. कांग्रेस को भी मैंने काम मांगते हुए छोड़ा और बीजेपी में भी मैं काम करने की परिभाषा के साथ जुड़ रहा हूं. स्थान की चिंता कमजोर लोग करते हैं. मजबूत लोग कभी भी स्थान की चिंता नहीं करते हैं.''

Hardik Patel joins BJP: हार्दिक पटेल ने थामा कमल का दामन, जानें बीजेपी में शामिल होने के बाद क्या है पहली प्रतिक्रिया

18 मई को कांग्रेस से दे दिया था इस्तीफा

बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए राज्य कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने 18 मई को पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की थी. हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस को गुजरात में कोई दिलचस्पी नहीं है, वह सिर्फ नीतियों और कार्यक्रमों का विरोध कर रही है. पार्टी ऐसा विकल्प नहीं बन रही है, जिसकी लोग तलाश कर रहे हैं. पार्टी राष्ट्रहित में और समाज के लिए कार्य करने में विफल रही.

गौरतलब है कि हार्दिक पटेल 2019 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे और बाद में उन्हें राज्य इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था. गुजरात में अगले कुछ ही महीनों में चुनाव होने वाले हैं.

यह भी पढ़ें-

पाटीदार आंदोलन का नेतृत्व, गुजरात चुनाव में कांग्रेस का समर्थन और अब BJP के साथ, जानें कैसा रहा Hardik Patel का सियासी सफर

Kashmir Target Killings: कश्मीर में टारगेट किलिंग को लेकर विपक्ष के निशाने पर सरकार, BJP की तरफ से आया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget