एक्सप्लोरर

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: PM मोदी बोले- राज़दार मिशेल जब राज़ खोलेगा तो पता नहीं बात कहां तक जाएगी?

Agusta Westland Scam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में एक चुनावी रैली में कहा कि हेलीकॉप्टर कांड के राजदार और दलाल को सरकार दुबई से पकड़ के लायी है. अब राजदार राज़ खोलेगा, पता नहीं बात कहां तक जाएगी, कितनी दूर तक जाएगी.

नई दिल्ली: राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर और अधिक आक्रामक दिखे. उन्होंने पूर्ववर्ती यूपीए की सरकार में हुए कथित घोटालों के बहाने कांग्रेस परिवार पर निशाना साधा. मोदी ने राजस्थान के सुमेरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''UPA के समय में देश में VVIP अगस्ता हेलीकॉप्टर का घोटाला हुआ. हम सरकार में आने के बाद उस घोटाले की जांच में निकले और उसमें से एक राजदार हमारे हाथ लग गया. हेलीकॉप्टर कांड के राजदार और दलाल को सरकार दुबई से पकड़ के लायी है. अब राजदार राज़ खोलेगा, पता नहीं बात कहां तक जाएगी, कितनी दूर तक जाएगी.''

पीएम मोदी ने नेशनल हेराल्ड केस को लेकर भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कल सुप्रीम कोर्ट ने नामदारों के काले कारनामों का चिट्ठा खोलने का अधिकार सरकार को दे दिया है, देखते है ये लूट मचाने वाले कितना बच कर निकलते हैं.

इस चुनावी समर के बीच तीन कथित घोटाले कांग्रेस का पीछा कर रहे हैं. पहला मामला बीकानेर लैंड डील जे जुड़ा है, जिसमें राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा आरोपी हैं. दूसरा नेशनल हेराल्ड का मामला है, जिसकी जांच आयकर विभाग के पास है. वहीं तीसरा अगस्ता वेस्टलैंड से जुड़ा है. जो एक बार फिर से सुर्खियों में है. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार राफेल डील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए लगातार पीएम मोदी को घेर रहे हैं.

बीकानेर लैंड डील: वाड्रा बोले- चुनाव से 2 दिन पहले मेरे वकीलों को कोर्ट में पेशी के लिए मजबूर किया जा रहा है

आपको बता दें कि कल रात करीब 10 बजे वीवीआईपी अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को भारत लाया गया था. उसे संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित किया गया है. सीबीआई के मुताबिक, पटियाला हाउस कोर्ट ने 24 सितंबर 2015 को गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. इस वारंट के आधार पर इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जिससे फरवरी 2017 में उसे दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया.

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: जानें, NSA अजीत डोभाल के नेतृत्व में संपन्न हुए ऑपरेशन 'यूनिकॉर्न' की 10 खास बातें

मिशेल पर आरोप है कि उसने कंपनी और अधिकारियों के बीच डील किया और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर षडयंत्र रचा. अन्य आरोपियों में तत्कालीन वायुसेना प्रमुख एस पी त्यागी और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं.

षड्यंत्र के तहत अधिकारियों ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर की उड़ान भरने की ऊंचाई 6000 मीटर से घटाकर 4500 मीटर कर अपने सरकारी पद का दुरुपयोग किया. भारत सरकार ने आठ फरवरी 2010 को रक्षा मंत्रालय के जरिए ब्रिटेन की अगस्तावेस्टलैंड इंटरनेशनल लिमिटेड को लगभग 55.62 करोड़ यूरो का ठेका दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget