एक्सप्लोरर

पांचवें दौर की बैठक में बोले कृषि मंत्री, प्रदर्शनकारी बुजुर्गों-बच्चों को भेजें घर, किसानों ने कहा- 1 साल का लाए हैं सामान

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बैठक के दौरान उनसे अपील करते हुए कहा- मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि कृप्या बुजुर्गों और बच्चों से बोलें कि वे प्रदर्शन स्थल से अपने घर जाएं.

केन्द्र सरकार की तरफ से लाए गए नए कृषि कानूनों पर भारी विरोध के इतर किसान और सरकार के बीच शनिवार को पांचवीं दौर की वार्ता  के दौरान प्रदर्शनकारी किसान अपनी जिद पर अड़े हुए हैं. अपनी मांगों को पूरी ना होने पर जहां एक तरफ वे अपने आंदोलन को आने वाले दिनों में और तेज करने की धमकी दे रहे हैं तो वहीं सरकार की तरफ से उन्हें घर जाने की अपील की जा रही है.

कृषि मंत्री की बुजुर्ग, बच्चों को घर जाने की अपील

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बैठक के दौरान उनसे अपील करते हुए कहा कि वे प्रदर्शन करने आए बुजुर्गों और बच्चों को वापस घर भेज दें. उन्होंने कहा- "मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि कृप्या बुजुर्गों और बच्चों से बोलें कि वे प्रदर्शन स्थल से अपने घर जाएं."

किसान बोले- कॉर्पोरेट फार्मिंग नहीं मंजूरी

इधर, सरकार के साथ पांचवीं दौर की बातचीत के दौरान किसान संगठनों की तरफ से यह साफतौर पर कहा गया कि उन्हें नए कानून से कोई फायदा नहीं होने वाला है. 

" हम कॉर्पोरेट फार्मिंग नहीं चाहते हैं. सरकार इस कानून का फायदा उठाएगी ना कि किसान. "
-किसानों ने बैठक के दौरान सरकार से कहा

किसान नेताओं ने सरकार से आगे कहा- हमारे पास एक साल तक खाने-पीने का सामान है. पिछले कुछ दिनों से हम सड़कों पर हैं. अगर सरकार यही चाहती है कि हम सड़क पर रहें तो हमें कोई दिक्कत नहीं है. हम हिंसा का रास्ता अख्तियार नहीं करेंगे. इंटेलिजेंस ब्यूरो आपको बताएंगे कि हम प्रदर्शन स्थल पर क्या कर रहे हैं.

केन्द्र के साथ विज्ञान भवन में पांचवें दौर की बैठक में शामिल होने गए किसान नेताओं ने कहा, सरकार को हमारी मांगों को बारे में फैसला करना चाहिए नहीं तो हम बैठक से बाहर चले जाएंगे.  इधर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर जमा प्रदर्शनकारी किसानों का साथ देने के लिए बिलासपुर, उत्तराखंड से किसान गाजियाबाद बॉर्डर पहुंचे और उनके साथ प्रदर्शन में शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: सिंघु बॉर्डर पहुंचे दिलजीत दोसांझ, कहा- हमारी सिर्फ एक गुज़ारिश, सरकार किसानों की मांगें पूरी करे 

हरियाणा: जींद में खाप का बड़ा फैसला, कंगना रनौत का किया जाएगा बहिष्कार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget