एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme Row: सारे टेस्ट पास कर ठोकरें खा रहे बच्चों को नहीं दी नौकरी तो अग्निवीर को क्या देंगे? आप सांसद संजय सिंह का आरोप

Agnipath Scheme Row: आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि कई हजार बच्चे पैरामिलिट्री के सारे टेस्ट पास करके दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं, उन्हें मोदी सरकार नौकरी नहीं दे रही तो ये अग्निवीर को नौकरी कैसे देंगे.

Agnipath Scheme Row: अग्निपथ योजना को लेकर बवाल थम नहीं रहा है. एक तरफ जहां युवाओं का प्रदर्शन जारी है तो वहीं विपक्ष भी केंद्र सरकार पर हमलावर है. अब आप (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने सरकार पर हमला बोलते हुए कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों बच्चे पैरामिलिट्री का रिटेन, फिजिकल, मेडिकल पास करके दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं मगर उन्हें मोदी सरकार नौकरी नहीं दे रही तो ये अग्निवीर को नौकरी कैसे देंगे.

आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि 2018 में पैरामिलिट्री की सात हजार भर्ती निकाली थी. 4000 अभ्यर्थियों ने फिजिकल, मेडिकल, सब टेस्ट पाए किए थे और उसके बाद 1 साल तक जंतर-मंतर पर अनशन किया. 19 दिन तक नागपुर से दिल्ली तक पदयात्रा की. इन्हें अब तक अप्वाइंटमेंट नहीं मिली तो अग्निवीर को क्या मिलेगी? ये लोग नियुक्ति के लिए दर-दर भटक रहे हैं. अठावले साहब ने आश्वासन देकर इनका अनशन टुड़वाया था. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से सवाल किया जाता है कि कितनी भर्ती खाली है तो वे जवाब देते हैं कि 1 लाख 11 हजार भर्ती खाली हैं. जो चुने गए उनको तो रख नहीं पा रहे. 2018 के अभ्यर्थियों के साथ धोखा मत करो. 

100 फीसदी अग्निवीरों को बाहर कर दिया जाएगा

उन्होंने कहा कि हमारे देश की महान आर्मी को मोदी जी अपने मित्रों के लिए सिक्योरिटी गार्ड ट्रेनिंग सेन्टर बनाना चाहते हैं. 100 फीसदी अग्निवीरों को बाहर कर दिया जाएगा. फिर अप्लाई करने के लिए कहा जाएगा. हम कहते हैं कि शिवराज सिंह चौहान के बेटे को अग्निवीर में शामिल करो. बीजेपी विधायकों के बेटों को अग्निवीरों में शामिल करो. भाजपाईयों के बेटे तो करोड़ों के पैकेज वाली नौकरी करेंगे और किसान का बेटा बीजेपी के दफ़्तर पर गार्ड की नौकरी करेगा. 

अग्निवीरों को ना पेंशन मिलेगी ना मेडिकल की सुविधा 

संजय सिंह ने आगे कहा कि अग्निवीरों (Agniveers) को पेंशन नहीं मिलेगी, शहीद का दर्जा भी नहीं मिलेगा, मेडिकल की सुविधा नहीं मिलेगी, कैंटीन की सुविधा नहीं मिलेगी. जबकि कोई एक दिन के लिए भी एमपी एमएलए बन जाता है तो उसे जीवन भर पेंशन दी जाती है. संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि अग्निपथ स्कीम (Agnipath Scheme) के 10 लाख की सच्चाई ये है कि हर साल इनकी सैलरी में से पैसा काटकर 5 लाख जमा किया जाएगा और फिर आखिर में 10 लाख करके दे दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- 

Presidential Elections 2022: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जेपी नड्डा के घर 1 घंटे तक चली बीजेपी की मीटिंग, जल्द हो सकता है बड़ा एलान!

Agnipath Scheme: अग्निपथ स्कीम नहीं होगी वापस, प्रोटेस्ट करने वालों को मौका नहीं, जानिए तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget