एक्सप्लोरर

दिल्ली में वकीलों की हड़ताल जारी, तीस हजारी कोर्ट में दो हफ्ते बाद लौटे पुलिसकर्मी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी छह जिला अदालतों में अधिवक्ताओं ने गुरूवार को भी तीस हजारी अदालत में हुई झड़प के विरोध में कामकाज का बहिष्कार जारी रखा.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित तीस हजारी अदालत परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस ने दो हफ्ते बाद फिर काम शुरू कर दिया. हालांकि वकीलों का कार्य बहिष्कार अभी भी जारी है. अधिवक्ताओं के साथ हुई झड़प के बाद दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी की सुरक्षा व्यवस्था का काम देखना बंद कर दिया था.

पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने जिला न्यायाधीश गिरीश कठपलिया को सुरक्षा स्थिति के बारे में अवगत कराया और सूचित किया कि पुलिसकर्मियों को अदालत परिसर के तीन प्रवेश द्वारों पर तैनात किया गया है. स्थिति बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर करीब 20 पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया गया है. प्रवेश द्वारों और हाजत क्षेत्र में तैनाती करते हुए पुलिसकर्मियों से कहा गया है कि अगर अधिवक्ताओं के साथ उनका विवाद होता है तो वह अपने वरिष्ठ अधिकारियों की इसकी सूचना दें. हाजत क्षेत्र में ही अधिवक्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प के दौरान गोलीबारी की घटना हुई थी.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी छह जिला अदालतों में अधिवक्ताओं ने गुरूवार को भी तीस हजारी अदालत में हुई झड़प के विरोध में कामकाज का बहिष्कार जारी रखा. सैकड़ों अधिवक्ताओं ने साकेत अदालत के निकट सड़क पर हाथों में तख्तियां लिये मार्च किया और ‘हमें न्याय चाहिए’ के नारे लगाये. अधिवक्ताओं के मार्च के दौरान आधे घंटे के लिए यातायात को रोक दिया गया.

दिल्ली की सभी जिला अदालत बार संघों के महासचिव धीर सिंह कसाना ने कहा कि सभी जिला अदालतों के अधिवक्ता 20 नवंबर को संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करेंगे. एक समाचार एजेंसी की महिला पत्रकार को एक अधिवक्ता ने अदालत कक्ष में प्रवेश करने से रोक दिया क्योंकि उनके पहनावे से उन्हें लगा कि वह वकील है. इसके बाद दो अधिवक्ता पत्रकार के साथ अदालत कक्ष में गए ताकि वह यह सुनिश्चित कर सकें कि वह किसी मामले में पक्ष रखने तो नहीं आयी है.

आखिर उस दिन बाल ठाकरे के कमरे में अमित शाह और उद्धव ठाकरे के बीच क्या बात हुई और फिर क्या हुआ? ब्रिक्स में शामिल देशों को कमतर नहीं आंक सकते, दुनिया की जीडीपी में है 30 फीसदी हिस्सेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 की मौत
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget