एक्सप्लोरर

आखिर उस दिन बाल ठाकरे के कमरे में अमित शाह और उद्धव ठाकरे के बीच क्या बात हुई और फिर क्या हुआ?

सूत्रों के मुताबिक 18 फरवरी 2019 को अमित शाह मातोश्री पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे. ये दोनों नेता शिवसेना के साथ गठबंधन की बात पक्की करने पहुंचे थे.

मुंबई: शिवसेना और बीजेपी में कौन सच्चा और कौन झूठा है, इसे साबित करने के लिए अब राजनेता कसम खाने लगे हैं. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने बयान में शिवसेना को लेकर कहा कि ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री पद का कोई आश्वासन बंद कमरे के अंदर नहीं दिया था. इसपर शिवसेना नेता संजय राउत ने कसम खाकर कहा कि अमित शाह ने वादा किया था और आज वो मुकर रहे हैं. अमित शाह ऐसा करके स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे का अपमान कर रहे हैं. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस समझौते की जानकारी नहीं देकर गुमराह कर रहे हैं.

महाराष्ट्र की राजनीति का ये दुर्भाग्य ही है कि 30 साल के दोस्त मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए एक दूसरे को झूठा बता रहे हैं. इस झूठ को साबित करने के लिए अब उन्हें कसम तक खानी पड़ रही है. दरअसल जिस मुख्यमंत्री पद के वचन को लेकर दोनों पार्टियों के बीच दरार आई उसकी वजह कौन है ये अब तक साफ नहीं हो पाया है. बीजेपी कह रही है कि शिवसेना ने गठबंधन धर्म नहीं निभाया तो शिवसेना का आरोप है कि बीजेपी ने वादाखिलाफी की.

अयोध्या पर फैसले के बाद जानिए कैसी है रामलला की दिनचर्या, कैसे होती है पूजा

उद्धव ठाकरे और अमित शाह के बीच हुई बातचीत

आखिर मातोश्री में बाल ठाकरे के कमरे के अंदर अमित शाह और उद्धव ठाकरे की बीच क्या बातचीत हुई ये दोनों नेता खुलकर नहीं बोल रहे हैं. लेकिन सूत्र बताते हैं कि 18 फरवरी 2019 को अमित शाह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस के साथ उद्धव ठाकरे से गठबंधन की बात पक्की करने मातोश्री पहुंचे. पहले अमित शाह, देवेंद्र फडनवीस, उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के बीच बंगले की निचली मंजिल पर बातचीत हुई.

बातचीत के बाद क्या हुआ?

सूत्रों के मुताबिक बातचीत सकारात्मक होने के बाद उद्धव ठाकरे, अमित शाह को बाल ठाकरे के कमरे में लेकर गए जहां बाल ठाकरे की तस्वीर, उनका सिंहासन, उनकी चप्पल, उनकी किताबें, कार्टून, उनका बिस्तर, कपड़े और दूसरी चीज़ें रखी हैं. ठाकरे परिवार और शिवसेना के लिए ये कमरा एक मंदिर है, जहां उनके 'भगवान' बाल ठाकरे की यादें मौजूद हैं. शिवसेना सूत्र बताते हैं कि अमित शाह ने भी उस दिन उनके दर्शन लिए और उसी कमरे में उद्धव ठाकरे को बाल ठाकरे का सपना पूरा करने का वचन दिया यानी एक शिवसैनिक को मुख्यमंत्री बनाना.

राफेल मामला: राहुल गांधी ने कहा- अब इसकी जांच शुरू हो, जेपीसी गठित की जाए

वहीं बीजेपी ने संजय राउत के बयान को सिरे से खारिज किया है. सायना एनसी ने मुताबिक संजय राउत जो कसम खा कर कह रहे हैं उसमें कोई तथ्य नहीं है. पूरे चुनाव के दौरान अमित शाह और पीएम मोदी ने हर रैली में कहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस होंगे, तब इन्होंने विरोध नहीं किया. वो सच बोल रहे हैं तो अमित शाह भी सच ही बोल रहे हैं. कुर्सी की लालच में सालों पुराने गठबंधन का साथ छोड़कर भ्रष्टाचारी पार्टी के साथ हाथ मिला रहे हैं. महाराष्ट्र की जनता शिवसेना को माफ नहीं करेगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget