एक्सप्लोरर

टिक टॉक के बाद अब पबजी को बैन करने की सांसदों ने की मांग, संसदीय समिति की बैठक में कैम स्कैनर के इस्तेमाल पर भी चिंता

सदस्यों ने विशेष तौर पर इस बात पर चिंता जताई कि इस ऐप का इस्तेमाल देश का पुलिस प्रशासन भी कर रहा है. सदस्यों की चिंता इस बात पर ज़्यादा थी कि कहीं इस एप के ज़रिए संवेदनशील जानकारी तो नहीं चुराई जा रही.

चीनी सामानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. 59 चीनी मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगने के बाद अब बच्चों से जुड़े चीनी गेमों को भी बन्द करने की मांग उठने लगी है. मंगलवार को सूचना प्रद्योगिकी से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में मौजूद सदस्यों ने बच्चों के बीच लोकप्रिय लेकिन विवादित चीनी गेम पबजी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की. बैठक का एजेंडा डाटा प्राइवेसी और डाटा सुरक्षा था.

कैम स्कैनर के इस्तेमाल पर चिंता

इसके अलावा कुछ सदस्यों ने 59 चीनी मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध के बावजूद देश में इस्तेमाल हो रहे चीनी ऐप पर चिंता जताई. इसमें सबसे प्रमुख तौर पर कैम स्कैनर का ज़िक्र किया गया. कैम स्कैनर मोबाइल पर कागजातों और तस्वीरों को स्कैन करने के काम आता है और 59 प्रतिबंधित मोबाइल एप्स में भी शामिल है. सदस्यों ने विशेष तौर पर इस बात पर चिंता जताई कि इस ऐप का इस्तेमाल देश का पुलिस प्रशासन भी कर रहा है. सदस्यों की चिंता इस बात पर ज़्यादा थी कि कहीं इस एप के ज़रिए संवेदनशील जानकारी तो नहीं चुराई जा रही.

टिक टॉक और आरोग्य सेतु ऐप पर भी चर्चा

इसके अलावा बैठक में प्रतिबन्धित चीनी ऐप टिक टॉक के बारे में भी चर्चा की गई. सूचना प्रद्योगिकी मंत्रालय और गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने सदस्यों को इस बारे में अवगत कराया. कोरोना से लड़ाई में एक बड़ा हथियार साबित हो रहे आरोग्य सेतु ऐप के डाटा सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर भी अधिकारियों से सवाल पूछे गए. आगे की बैठकों में भी आरोग्य सेतु ऐप पर विशेष तौर पर चर्चा की जाएगी.

समिति में पहुंचे केवल 8 सदस्य

हालांकि समिति की बैठक में 29 सदस्यों में से केवल 8 सदस्य ही मौजूद रहे. कोरोना को लेकर पहले से ही सदस्य समिति की बैठक को या तो टालने या फिर वर्चुअल बैठकों की मांग करते आए हैं. इसी के चलते इस समिति की बैठक भी पहले 10 जून को होनी थी जिसे बढाकर 17 जून कर दिया गया. हालांकि 17 जून को भी समिति की बैठक नहीं हो पाई. 31 सदस्यों वाली समिति में फ़िलहाल 2 स्थान खाली हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
भागने की कोशिश कर रहा था साइबर ठगी नेटवर्क का ‘लियन-फिक्सर’, ED ने किया गिरफ्तार
भागने की कोशिश कर रहा था साइबर ठगी नेटवर्क का ‘लियन-फिक्सर’, ED ने किया गिरफ्तार
तेलंगाना: पति की यूक्रेन हमले में हुई थी मौत, पत्नी ने नहीं छोड़ी उम्मीद, अब भारत आएगा शव
तेलंगाना: पति की यूक्रेन हमले में हुई थी मौत, पत्नी ने नहीं छोड़ी उम्मीद, अब भारत आएगा शव
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget