एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: पॉलीग्राफ के बाद अब नार्को टेस्ट में भी आफताब ने कबूला गुनाह, हथियारों के इस्तेमाल का भी किया जिक्र

Aftab Shraddha Delhi Case: दिल्ली के एक अस्पताल में गुरुवार को हुए नार्को टेस्ट में श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब ने श्रद्धा की हत्या की बात कबूल ली है. इसके साथ ही उसने और कई सच उगले हैं. .

Shraddha Murder Case Update: श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट गुरुवार को दिल्ली के रोहिणी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में किया गया. आफ़ताब का नार्को टेस्ट 1 घंटा 50 मिनट तक चला. टेस्ट के बाद आरोपी आफताब को डॉक्टर्स के ऑब्जरवेशन में रखा गया. इस दौरान आफताब ने एक बार फिर श्रद्धा की हत्या की बात कबूल की.

सूत्रों के मुताबिक आरोपी आफताब ने टेस्ट में पूछे गए ज्यादातर सवालों के जवाब दिए. इस दौरान कई सवालों के जवाब उसने अंग्रेज़ी में भी दिए. वहीं, कुछ सवालों के जवाब देने में आफताब ने थोड़ा समय लिया. लेकिन सवाल दोहराए जाने पर उसने जवाब दिया. टेस्ट के दौरान आफताब बेहद कॉन्फिडेंट दिख रहा था. 

हत्या की बात किया कबूल

आरोपी आफताब ने नार्को टेस्ट के दौरान श्रद्धा की हत्या की बात कबूल की है. इतना ही नहीं आफताब ने ये भी बता दिया कि उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने में कौन से हथियारों का इस्तेमाल किया और उन्हें कहां फेंका है. सूत्रों के मुताबिक तो टेस्ट के दौरान भी आफताब चालाकी दिखा रहा था. बता दें कि अब तक वह पुलिस की हर बात मान रहा है, जांच में सहयोग कर रहा है. यहां तक कि पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए भी राजी हो गया. पुलिस को उसके इस अच्छे व्यवहार पर संदेह हो रहा है.

अभी आफताब का एक और टेस्ट होगा 

फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) के असिस्टेंट डायरेक्टर संजीव गुप्ता ने बताया कि आज FSL ने आफताब का नार्को पूरा कर लिया. टेस्ट के दौरान FSL के साइकोलॉजिस्ट, टेक्नीशियन, फ़ोटो एक्सपर्ट और अम्बेडकर अस्पताल की मेडिकल टीम मौजूद थी. उन्होंने बताया कि अभी नार्को के बाद एक और टेस्ट होगा. इसके लिए आरोपी आफताब FSL लाया जाएगा, जहां उसकी काउन्सलिंग की जाएगी. 

हो चुका है पॉलीग्राफी टेस्ट 

आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा हो गया है, जिसकी फाइनल रिपोर्ट तैयार की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान आफताब ने कबूल किया है कि उसी ने श्रद्धा की हत्या की. साथ ही यह भी कहा कि उसको श्रद्धा की हत्या का कोई अफसोस नहीं है.

ये भी पढ़ें : Shraddha Murder Case: हत्या से सबूत मिटाने तक, किसने की आफताब की मदद? जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget