एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: हत्या से सबूत मिटाने तक, किसने की आफताब की मदद? जांच में जुटी पुलिस

Shraddha Murder Case News: आरोपी आफताब का तीन दिनों तक पॉलीग्राफ टेस्ट चला, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण से ये पूरा नहीं सका था. आज आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट फिर से होगा.

Shraddha Walker Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस में हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है. अब इस मर्डर मिस्ट्री में सूत्रों के हवाले से नया खुलासा हुआ है. पुलिस को शक है कि श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला (Aftab Poonawala) का कोई मददगार भी रहा होगा. पुलिस को शक है कि उसने हत्या से लेकर सबूत मिटाने में आफताब की मदद की है.

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस (Delhi Police) आफताब के करीबियों के बयान दर्ज कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी आफताब ने पूछताछ में श्रद्धा हत्याकांड को लेकर तरह-तरह की कहानियां सुनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की है. 

आज फिर होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला का आज एक बार फिर से पॉलीग्राफ टेस्ट होगा. अब तक आफताब का 20 घंटे से ज्यादा का पॉलीग्राम टेस्ट हो चुका है. हांलाकि, दिल्ली पुलिस को उस दौरान कोई भी अहम सुराग हाथ नहीं लगा. आफताब बेहद चालाकी से पॉलीग्राफ टेस्ट में चकमा देने में सफल रहा है. अडिशनल डायरेक्टर संजीव गुप्ता का कहना है कि पॉलीग्राफी टेस्ट का एक सेशन बचा हुआ है, जिसके लिए आफताब को आज लाया जाएगा. हमारी टीम सुबह से ही तैयार रहेंगी, जैसे ही आफताब को एफएसएल लाया जाएगा, टेस्ट शुरू किया जाएगा.

इससे पहले आरोपी आफताब का तीन दिनों तक पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ था, लेकिन उसकी तबीयत खराब होने के कारण से ये पूरा नहीं सका था. इस दौरान आफताब से श्रद्धा के साथ रिश्ते और हत्याकांड को लेकर 50 से ज्यादा सवाल पूछे गए थे. इस वक्त आफताब न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद है. पुलिस को सभी टेस्ट के लिए तीन दिन का टाइम मिला है. पुलिस इस दौरान आफताब से सबूतों की जानकारी जुटाने की पूरी कोशिश करेगी. 

आफताब का नार्को टेस्ट 

पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद इस हफ्ते आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट भी हो सकता है. सूत्रों के अनुसार, आफताब के जवाबों और मिल सबूतों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने नार्को टेस्ट के लिए 70 सवालों की एक लंबी लिस्ट तैयार की है. हालांकि, अभी पॉलीग्राफ टेस्ट की पूरी रिपोर्ट आनी बाकी है. इसलिए इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि नार्को टेस्ट में अभी कुछ और समय लग सकता है.  

इसे भी पढ़ेंः-

Maldives: मालदीव ने चीन-हिंद महासागर फोरम में शामिल होने से किया इनकार, चीन ने किया था ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
पूर्वोत्तर में नशे का जाल, सरकार ने बताया कैसे हो रही है तस्करी
पूर्वोत्तर में नशे का जाल, सरकार ने बताया कैसे हो रही है तस्करी
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन
'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget