एक्सप्लोरर

RJD छोड़ने के बाद रघुवंश प्रसाद ने सीएम नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी, कही ये बात

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि वैशाली गणतंत्र की जननी है. उन्होंने पत्र में मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे 15 अगस्त को पटना में और 26 जनवरी को वैशाली में राष्ट्रध्वज फहराने का फैसला करें.

पटना: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में हलचल तेज है. पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को चिट्ठी भेजकर पार्टी से इस्तीफा दे चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेजकर कुछ मांगें रखी हैं. इससे पहले लालू प्रसाद ने भी रघुवंश के इस्तीफे के बाद गुरुवार को उन्हें पत्र लिखा था, लेकिन रघुवंश ने अब तक उसका कोई जवाब नहीं दिया है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश ने बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि वैशाली गणतंत्र की जननी है. उन्होंने पत्र में मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे 15 अगस्त को पटना में और 26 जनवरी को वैशाली में राष्ट्रध्वज फहराने का फैसला करें. उन्होंने इसके लिए 2000 के पहले झारखंड बंटवारे का जिक्र करते हुए कहा है कि तब 26 जनवरी को रांची में झंडोत्तोलन होता था।.

इसके अलावे रघुवंश ने मनरेगा से जुड़े कार्यो में भी कुछ बदलाव की मांग की है. रघुवंश प्रसाद ने भगवान बुद्ध का पवित्र भिक्षापात्र अफगानिस्तान से वैशाली लाने की भी मांग रखी है. रघुवंश ने पत्र में कहा कि वे इस मुद्दे को लोकसभा में भी उठा चुके हैं.

उल्लेखनीय है कि कल रघुवंश प्रसाद सिंह ने लालू प्रसाद को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था, कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद 32 सालों तक आपके पीठ के पीछे खड़ा रहा, लेकिन अब नहीं.

उन्होंने पत्र में लोगों से माफी मांगते हुए आगे लिखा था, पार्टी, नेता, कार्यकर्ता और आमजन ने बड़ा स्नेह दिया, क्षमा करें.

सूत्रों का कहना है कि RJD से इस्तीफा दिए जाने के बाद बीजेपी और JDU के कई नेता रघुवंश सिंह से संपर्क में हैं.

इस पत्र के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है. इसके बाद लालू प्रसाद ने जेल से ही रघुवंश को पत्र लिखकर 'डैमेज कंट्रेाल' में जुट गए.

लालू प्रसाद ने पत्र में लिखा, आपकी तरफ से कथित तौर पर लिखी एक चिट्ठी मीडिया में चलाई जा रही है. मुझे तो विश्वास ही नहीं होता. अभी मेरे, मेरे परिवार और मेरे साथ मिलकर सिंचित राजद परिवार आपको शीघ्र स्वस्थ होकर अपने बीच देखना चाहता है.

पत्र में लालू ने आगे लिखा, चार दशकों में हमने हर राजनीतिक, सामाजिक और यहां तक कि पारिवारिक मामलों में मिल-बैठकर ही विचार किया है. आप जल्द स्वस्थ हो जाएं, फिर बैठकर बात करेंगे. आप कहीं नहीं जा रहे हैं, समझ लीजिए.

फिलहाल रघुवंश प्रसाद सिंह स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली एम्स में इलाजरत हैं, जबकि चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद स्वास्थ्य कारणों से रांची के रिम्स में हैं.

यह भी पढ़ें-

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी कोरोना वायरस से हुए संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोर्ट ने कहा नमाज नहीं पढ़नी है तो नहीं पढ़नी चाहिए’, दिल्ली HC के फैसले पर बोले विनोद बंसल
‘कोर्ट ने कहा नमाज नहीं पढ़नी है तो नहीं पढ़नी चाहिए’, दिल्ली HC के फैसले पर बोले विनोद बंसल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget