एक्सप्लोरर

CAA Protest: गोलीकांड के बाद जामिया में तनाव, घायल छात्र के इलाज का खर्च जामिया यूनिवर्सिटी उठाएगी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पास गोलीकांड के बाद गुरुवार की रात प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच तनातनी देखी गई हैगोलीकांड से यहां के लोग नाराज हैं. वहीं, इस घटना में घायल हुए छात्र के इलाज का खर्च जामिया यूनिवर्सिटी उठाएगा

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पास बृहस्पतिवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एक समूह पर एक व्यक्ति द्वारा पिस्तौल से गोली चलाए जाने के बाद हजारों लोग और पुलिसकर्मी आमने सामने आ गए. व्यक्ति द्वारा चलायी गई गोली से एक छात्र घायल हो गया जबकि घटना के बाद वह व्यक्ति पिस्तौल हवा में लहराते और यह चिल्लाते हुए निकला कि ‘‘ये लो आजादी.’’ रात होने के साथ ही क्षेत्र में व्यापक प्रदर्शन शुरू हो गया. आंदोलनकारी छात्र और विश्वविद्यालय के पास जमा अन्य सैकड़ों लोगों ने बैरिकेड तोड़ दिये और पुलिसकर्मियों से भिड़ गए. इसी बीच अब जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति नजमा अख्तर ने कहा है कि विश्वविद्यालय जामिया नगर में बृहस्पतिवार को गोलीबारी की घटना में ज़ख्मी हुए छात्र शादाब फारुक के इलाज का खर्च उठाएगा.

दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर भी रात में लोगों और छात्रों ने प्रदर्शन किया और सीएए के खिलाफ नारेबाजी की. विश्वविद्यालय और पुलिस अधिकारियों के अनुसार जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर शुरू हुआ प्रदर्शन पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए चार लोगों को रिहा किए जाने के बाद समाप्त हो गया.

पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया. घायल छात्र शादाब फारुक के हाथ से खून बहते हुए देखा गया. उसे एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया. फारुक जनसंचार का छात्र है और वह कश्मीर का रहने वाला है. इस पूरी घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई. यह घटना टेलीविजन कैमरों में रिकार्ड हो गई जिसमें दिखा कि हल्के रंग की पैंट और गहरे रंग की जैकेट पहने व्यक्ति पुलिस द्वारा बैरिकेड लगायी गयी खाली सड़क से निकलता है और मुड़़कर प्रदर्शनकारियों पर चिल्लाता है ‘‘ये लो आजादी.’’ उसके पीछे पुलिसकर्मियों का एक समूह भी दिखा.

दिल्ली पुलिस के अधिकारी का बयान 

विशेष सीपी (खुफिया) प्रवीर रंजन ने कहा, ‘‘पुलिस जब तक प्रतिक्रिया जताती, व्यक्ति गोली चला चुका था. सब कुछ सेकंड में हुआ. जांच जारी है और मामले को अपराध शाखा को सौंप दिया गया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने व्यक्ति को पकड़ लिया है. हम इसकी जांच कर रहे हैं कि वह किशोर है या नहीं.’’ ऐसे में जब क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया तो गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त से बात की है और उनसे कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने को कहा है. गृहमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त कानून-व्यवस्था (उत्तर) सतीश गोलचा ने फारुक से एम्स के ट्रॉमा सेंटर में मुलाकात की. वहां उसका उपचार चल रहा है. गोलचा ने कहा,‘‘हमने उससे मुलाकात की. गोली निकाल दी गई है और उसने चिकित्सक से बात भी की है.’’ उक्त व्यक्ति पिस्तौल दिखाने से पहले फेसबुक पर लाइव हुआ था जिसमें स्वयं की पहचान रामभक्त गोपाल बतायी थी. पुलिस ने कहा कि वह इसकी जांच कर रही है कि क्या यह उसका वास्तविक नाम है.

इस घटना से पहले व्यक्ति ने फेसबुक पर संदेश पोस्ट किये ‘‘शाहीनबाग का खेल खत्म.’’ एक अन्य संदेश में उसने लिखा है, ‘‘मेरी अंतिम यात्रा पर...मुझे भगवा में ले जायें...और जय श्रीराम के नारे हों.’’ उसकी पोस्ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद उसका फेसबुक प्रोफाइल डिलीट कर दिया गया. वहीं, स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव, सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता प्रशांत भूषण, भाकपा नेताओं डी राजा और कुमार अंजान उन नेताओं में शामिल थे जिन्हें आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर संविधान के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए आयोजित अलग-अलग प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में ले लिया गया.

यूनिवर्सिटी के छात्र का बयान 

कई छात्रों ने बताया कि किस तरह से गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट के लिए निकाला गया उनका शांतिपूर्ण मार्च हिंसा में फंस गया. विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र की छात्रा आमना आसिफ ने कहा, ‘‘हम होली फैमिली अस्पताल की ओर बढ़ रहे थे जहां पुलिस ने बैरिकेड लगाये थे. अचानक पिस्तौल लिये हुए व्यक्ति सामने आया और गोली चला दी. एक गोली मेरे मित्र के हाथ पर लगी.’’ उसने कहा कि उसका मित्र फारुक हमलावर को शांत कराने का प्रयास कर रहा था.

यह भी पढ़ें-

बजट: भारतीय रेल में हो सकता है बड़े निवेश का एलान, यात्री किराए में किया जा सकता है इजाफा

मास्टर स्ट्रोक: शाहीन बाग को लेकर बीजेपी जितनी आक्रामक, आम आदमी पार्टी उतनी बैकफुट पर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट पर भारत की नजर, किस तरफ रुख लेंगे दिल्ली-वाशिंगटन के रिश्ते?
मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट पर भारत की नजर, किस तरफ रुख लेंगे दिल्ली-वाशिंगटन के रिश्ते?
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'पंजाब की आवाज...' सिद्धू मूसेवाला से कैसे मिले थे राहुल गांधी? जानें कैसे हुई थी हत्या?
'पंजाब की आवाज...' सिद्धू मूसेवाला से कैसे मिले थे राहुल गांधी? जानें कैसे हुई थी हत्या?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका की संसद में पहले मुस्लिम सीनेटर की दस्तक, अब्दुल अल सैयद का भारत से क्या रिश्ता?
अमेरिका की संसद में पहले मुस्लिम सीनेटर की दस्तक, अब्दुल अल सैयद का भारत से क्या रिश्ता?
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget