एक्सप्लोरर

Social Media: फेसबुक और इंस्टाग्राम के बाद यूट्यूब यूजर्स ने भी की गड़बड़ी की शिकायत, बताई ये समस्या

YouTube Down: मंगलवार (5 मार्च) को मेटा के प्लेटफॉर्म्स के अलावा गूगल के यूट्यूब को लेकर भी लोगों ने समस्या की शिकायत की. वहीं, एक्स के मालिक एलन मस्क ने एक पोस्ट में तंज कसा.

YouTube Outage: फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे लोकप्रिय मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मंगलवार (5 मार्च) को रुकावटों के बीच इंटरनेट यूजर्स ने गूगल के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब (YouTube) को लेकर भी समस्याओं की सूचना दी.

इंटरनेट ट्रैफिक ऑब्जर्वर डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, सैकड़ों यूट्यूब यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग और वीडियो अपलोड करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा.

मंगलवार को फेसबुक, इंस्टाग्राम, थ्रेड्स और मैसेंजर प्लेटफॉर्म्स के यूजर्स ने भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में लॉगिन करने और मैसेज भेजने जैसी समस्याओं की शिकायत की. मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने समस्या की बात स्वीकारने के बाद कहा कि इसे हल कर लिया गया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स X पर पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी.

नेटब्लॉक्स ने बताई चार प्लेटफॉर्म्स में समस्या

​एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन स्थित इंटरनेट मॉनिटरिंग फर्म नेटब्लॉक्स (NetBlocks) ने X पर कहा कि चार मेटा प्लेटफॉर्म- फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और थ्रेड्स वर्तमान में कई देशों में लॉगिन सेशन से संबंधित रुकावटों का सामना कर रहे हैं. इंटरनेट स्वतंत्रता की वकालत करने वाली कंपनी ने यह भी कहा कि देश-स्तरीय इंटरनेट अवरोधों या फिल्टरिंग का कोई संकेत नहीं है, जो आम तौर पर सरकारों की ओर से लगाया जाता है.

एलन मस्क ने कसा तंज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर समस्या तेजी से एक्स पर ट्रेडिंग टॉपिक बन गई और कई फनी मीम्स नजर आने लगे. एक पोस्ट में एक्स के मालिक एलन मस्क मे तंज कसते हुए कहा, ''अगर आप यह पोस्ट पढ़ रहे हैं तो इसका कारण यह है कि हमारे सर्वर काम कर रहे हैं.''

मेटा के स्टेटस डैशबोर्ड ने दिखाया कि व्हाट्सएप बिजनेस के लिए एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस भी दिक्कत का सामना कर रहा था. यूजर्स समेत कई सोर्सेज से स्टेटस रिपोर्ट एकत्र करके आउटेज को ट्रैक करने वाले डाउनडिटेक्टर पर व्हाट्सएप आउटेज की लगभग 200 रिपोर्ट्स थीं.

यह भी पढ़ें- Social Media: फेसबुक हुआ डाउन तो पासवर्ड याद कर सिर खुजाने लगे लोग, X पर आ गई मीम्स की बाढ़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
PM मोदी की मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी को राहत, SC ने ट्रायल पर लगाई रोक
PM मोदी की मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी को राहत, SC ने ट्रायल पर लगाई रोक
EXPLAINED: 2002-04 में कैसे हुआ था पिछला SIR? इस बार क्या अलग और क्या कमियां
EXPLAINED: 2002-04 में कैसे हुआ था पिछला SIR? इस बार क्या अलग और क्या कमियां
राहुल गांधी की SC में एक और याचिका, देंगे टी पार्टी, CEC के खिलाफ आज क्या-क्या?
राहुल गांधी की SC में एक और याचिका, देंगे टी पार्टी, CEC के खिलाफ आज क्या-क्या?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget