एक्सप्लोरर

Afghanistan News: अफगानियों के लिए भारत ने जारी की फास्ट ट्रैक ई इमरजेंसी वीजा की सुविधा, जानें इसके बारे में सब कुछ

Afghanistan News: अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद बदलते हालातों के मद्देनजर भारत ने पहली बार अफगानियो को ई इमरजेसी वीजा की सुविधा दी है.

Afghanistan News: अफगानिस्तान में बदलते हालातों के बीच भारत ने अफगानियों के लिए फास्ट ट्रैक ई इमरजेंसी वीजा की सुविधा जारी कर दी है. इस वीजा योजना के तहत सभी अफगानी नागरिक इसे अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 6 माह का यह वीजा सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जारी किया जायेगा. अभी तक अफगान नागरिकों को ई वीजा की सुविधा हासिल नहीं थी.

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद बदलते हालातों के मद्देनजर भारत ने पहली बार अफगानियो को ई इमरजेसी वीजा की सुविधा दी है. इस वीजा एप्लीकेशन के तहत सभी अफगानी नागरिक आवेदन कर सकते हैं. इस वीजा योजना के तहत 6 महीने का वीजा दिया जायेगा. यह वीजा सुरक्षा पहलुओं का ध्यान रखते हुए दिया जायेगा. वीजा अवधि समय समय पर बढ़ाई जा सकती है.

विशेष स्थिति में वीजा कभी भी रद्द किया जा सकता है. अफगानिस्तान में बदलते हालातों के मद्देनजर भारत ने वहां अपने सभी इंडियन मिशन खाली कर दिए हैं और वहां तैनात अपना सारा स्टाफ और सुरक्षा में तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस कर्मियों को वापस भारत बुला लिया है.

इसके पहले अफगानिस्तान में इंडियन मिशन के जरिए वीजा लेने के लिए अफगानियों को भारतीय मिशन तक आना पडता था. जहां साक्षात्कार के बाद उन्हें वीजा दिए जाते थे, लेकिन नई व्यवस्था के तहत उन लोगों को वीजा प्रदान किया जाएगा जो सुरक्षा पहलुओं में खरे उतरेंगे. सूत्रों का कहना है कि इसके साथ ही अफगानिस्तान में रह रहे अफगानी सिखो और वहां के अन्य अल्पसंख्यको के लिए भी इस वीजा योजना के तहत विशेष ध्यान देने को कहा गया है.

गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक अफगानिस्तान के बदलते हालातों पर लगातार निगाह रखी जा रही है और बदलते हालातों के बीच वीजा नियमों को और कड़ा या लचीला बनाया जा सकता है. साथ ही वहां से लोगों को लाने के लिए विशेष विमानों को भेजा जा सकता है.

काबुल की बजाय अब दोहा में होगी हामिद करजई और तालिबान के बीच बातचीत, मिलीजुली सरकार के लिए कोशिश करेंगे पूर्व राष्ट्रपति 

Explained: क्या संप्रदाय/पंथ के हिसाब से भारत और अफगानिस्तान के मुसलमानों में बड़ा फर्क है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget