एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: आदित्‍य ठाकरे बोले- बालासाहेब के हिंदुत्‍व में बिलकिस बानो का रेप करने वालों की रिहाई पर जश्‍न नहीं हो सकता

Shiv Sena News: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि रेप करने वाले चाहे किसी भी धर्म, जाति, प्रांत के हों उन्हें फांसी दी जानी चाहिए.

Aditya Thackeray News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने बिलकिस बानो (Bilkis Bano) रेप केस को लेकर बीजेपी (BJP) सरकार पर हमला बोला है. आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने इंडिया टुडे से कहा कि बालासाहेब के हिंदुत्‍व में बिलकिस बानो का रेप करने वालों की रिहाई पर जश्‍न नहीं हो सकता. उन्होंने सवाल किया कि क्या रेप का जश्न मनाया जा सकता है? बच्चों की हत्या पर क्या खुशी मना सकते हैं? आदित्य ठाकरे ने कहा हमारा हिन्दुत्व रेप करने वालों की पूजा करना नहीं सिखाता.

आदित्य ठाकरे ने आगे कहा कि मेरे दादा जी बालासाहेब ठाकरे से मैंने जो हिन्दुत्व सीखा है उसमें यही कहा गया है कि रेप करने वालों को फांसी दी जानी चाहिए. रेप करने वाले चाहे किसी भी धर्म, जाति, प्रांत के हों उन्हें फांसी दो. हमारी न्याय व्यवस्था यही कहती है. उन्होंने कहा कि हमारे धर्म के खिलाफ जब कोई आएगा तो हम सामने खड़े होंगे पर हमारा धर्म सबकी सेवा करना सिखाता है. बता दें कि, बिलकिस बानो रेप केस के दोषियों को स्वतंत्रता दिवस पर गुजरात सरकार ने रिहा कर दिया था. इस दौरान कुछ लोग दोषियों के जेल से बाहर आने पर जश्न मनाते नजर आए थे. 

शिंदे गुट पर साधा निशाना

आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अवैध सीएम करार देते हुए कहा कि राज्य में गंदी राजनीति हो रही है. उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे गुट ने अपनी 'राक्षसी महत्वाकांक्षाओं' के लिए राज्य में राजनीतिक संकट की शुरुआत की. शिवसेना के चुनाव चिह्न पर उनके दावे का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि शिंदे गुट अब संयुक्त राष्ट्र के चिह्न पर भी दावा करेगा. 

चुनाव आयोग ने नया नाम और सिंबल दिया

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री की टिप्पणी उद्धव ठाकरे गुट को 'मशाल' चुनाव चिह्न मिलने के एक दिन बाद आई है. चुनाव आयोग ने साथ ही उद्धव ठाकरे की पार्टी को 'शिवसेना- उद्धव बालासाहेब ठाकरे' नाम दिया जबकि एकनाथ शिंदे को 'बालासाहेबंची शिवसेना' नाम मिला है. मशाल चिह्न मिलने के बाद आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमारे पास मशाल है और मुझे यकीन है कि हम ट्रेल ब्लेज़र होंगे. हमारे पास शिवसेना, उद्धव और ठाकरे का नाम है. हम नाम और चुनाव चिह्न को लोगों तक लेकर जाएंगे. वे (शिंदे गुट) हमारी पहचान चुराने की कोशिश करते रहे हैं. 

अमिताभ बच्चन की फिल्म का किया जिक्र

आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने एक सवाल के जवाब में अमिताभ बच्चन की फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि अमिताभ बच्चन की अग्निपथ फिल्म से एक सीख मिलती है कि राजनीति में अपना रास्ता खुद बनाना पड़ता है. राजनीति का चरित्र ऐसा ही, लेकिन हमें इन 40 गद्दारों की हरकत के बारे में पता नहीं था. गौरतलब है कि शिवसेना (Shiv Sena) के चुनाव चिह्न को लेकर चले रहे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने शनिवार (8 अक्टूबर) को शिवसेना का तीर-कमान का चुनाव चिह्न फ्रीज कर दिया था. इसके बाद दोनों गुटों को अपने दल के लिए नए नाम और सिंबल देने को लिए कहा गया था. 

ये भी पढ़ें- 

Shiv Sena Symbol: पार्टी का नाम मिलने पर सीएम शिंदे बोले- बालासाहेब के विचारों की जीत हुई, उद्धव ठाकरे ने जारी किया चिह्न

उद्धव ठाकरे ने क्‍यों मांगा मशाल चुनाव चिह्न और EC ने इसे क्‍यों दे दी मंजूरी, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget