एक्सप्लोरर

ट्यूशन पढ़ाने से लेकर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष पद तक का सफर, पढ़ें कौन हैं आदेश गुप्ता

आदेश गुप्ता का बीजेपी से काफी पुराना नाता रहा है. वे बीजेपी युवा मोर्चा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कई अहम जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी को अध्यक्ष के तौर पर एक नया चेहरा मिला है. उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर आदेश गुप्ता को मनोज तिवारी की जगह दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मौजूदा वक्त में आदेश गुप्ता पश्चिमी पटेल नगर से पार्षद भी हैं.

2017 में पहली बार बने पार्षद

आदेश गुप्ता का चुनावी राजनीति का सफर बहुत पुराना नहीं कहा जा सकता, क्योंकि साल 2017 में पहली बार उन्होंने नगर निगम का चुनाव लड़ा था जिसमें को जीत हासिल हुई थी. आदेश गुप्ता पश्चिमी पटेल नगर से पार्षद चुने गए थे. 51 वर्षीय आदेश गुप्ता पेशे से कारोबारी हैं. 2017के पार्षद चुनाव के दौरान उनके चुनावी हलफनामे में उनकी संपत्ति ₹1 करोड़ 22 लाख की बताई गई थी. इसके साथ ही आदेश गुप्ता के खिलाफ कोई आपराधिक मामला भी दर्ज नहीं होने की जानकारी दी गई थी.

adesh-gupta

बीजेपी से नाता काफी पुराना

2017 में नगर निगम का चुनाव जीतने वाले आदेश गुप्ता अप्रैल 2018 में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर बने थे. फिलहाल पिछले साल उनका कार्यकाल पूरा हो गया था. हालांकि भारतीय जनता पार्टी से उनका नाता काफी पुराना है. आदेश गुप्ता बीजेपी युवा मोर्चा और विद्यार्थी परिषद में भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं.

1995 में पहली बार दिल्ली पहुंचे, लगातार बीजेपी में जिम्मेदारियां संभालते रहे

51 वर्षीय आदेश गुप्ता का जन्म 1969 में उत्तर प्रदेश के कन्नौज के गुरसहायगंज में हुआ था. उनके शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं पर हुई थी और ग्रेजुएशन के लिए आदेश गुप्ता ने छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर में दाखिला लिया और वहां से से बीएससी किया था. इसी विद्यार्थी जीवन के दौरान ही वह विद्यार्थी परिषद के भी संपर्क में आए और वह जिला प्रमुख से लेकर प्रदेश सह मंत्री तक बने. इसके बाद आदेश गुप्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री भी रहे. 1995 में कन्नौज से दिल्ली आए तो यहां पर भी आकर बीजेपी में जिम्मेदारी संभालते रहे.

दिल्ली में पहुंचने के बाद आदेश गुप्ता ने अपने परिवार का खर्चा चलाने के लिए ट्यूशन भी पढ़ाई थी. इस दौरान वह बीजेपी के करोल बाग से उपाध्यक्ष भी रहे. दिल्ली पहुंचने के बाद से लेकर अभी तक आदेश गुप्ता किसी ना किसी तरह बीजेपी में कोई ना कोई जिम्मेदारी संभालते रहे और अब उनको मिली है प्रदेश में सबसे बड़ी जिम्मेदारी है दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की.

जेसिका लाल का हत्यारा मनु शर्मा रिहा, जेल में अच्छे आचरण को देखते हुए दिल्ली के एलजी ने लिया फैसला 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
सुखोई, राफेल, तेजस... आसमान में दिखेगा भारत का दम, PM मोदी का वाराणसी दौरा
सुखोई, राफेल, तेजस... आसमान में दिखेगा भारत का दम, PM मोदी का वाराणसी दौरा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget