एक्सप्लोरर

जेसिका लाल के कातिल मनु शर्मा की आगे की उम्रकैद की सजा माफ, जेल में अच्छे आचरण को देखते हुए फैसला हुआ

मनु शर्मा फिलहाल पैरोल पर बाहर है क्योंकि कोरोना संक्रमण के दौरान जब कैदियों को पैरोल पर रिहा किया गया था उस दौरान मनु शर्मा को भी परोल दी गई थी.

नई दिल्लीः दिल्ली के चर्चित जेसिका लाल हत्याकांड के मुख्य दोषी मनु शर्मा को जेल से रिहा कर दिया गया है. दिल्ली के उपराज्यपाल ने सेंटेंस रिव्यू बोर्ड की सिफारिशों को मानते हुए मनु शर्मा समेत 19 दोषियों की उम्र कैद की आगे की सज़ा को माफ करने का फैसला किया है. मनु शर्मा फिलहाल पैरोल पर बाहर है क्योंकि कोरोना संक्रमण के दौरान जब कैदियों को पैरोल पर रिहा किया गया था उस दौरान मनु शर्मा को भी परोल दी गई थी.

मनु शर्मा ने की थी आगे की सजा माफ करने की मांग

मनु शर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिसंबर 2006 में जेसिका की हत्या का दोषी करार दिया था और मनु शर्मा को उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी. जिसके बाद से ही मनु शर्मा तिहाड़ जेल में बंद था. इसी आधार पर मनु शर्मा ने करीब डेढ़ साल पहले सेंटेंस रिव्यू बोर्ड के सामने अपने अच्छे आचरण के आधार पर खुद रिहा करने की मांग की थी.

सेंटेंस रिव्यू बोर्ड ने उस दौरान मनु शर्मा की मांग को ठुकरा दिया था, जिसके बाद मनु शर्मा ने इस तरह की कुल 6 अर्जी सेंटेंसेस रिव्यु बोर्ड के सामने लगाई थीं. आखिरकार 11 मई को सेंटेंस रिव्यू बोर्ड ने मनु शर्मा के अच्छे आचरण का जिक्र करते हुए उसके आगे की उम्र कैद की सजा को माफ करने की सिफारिश की थी.

सेंटेंस रिव्यू बोर्ड की सिफारिश दिल्ली सरकार के गृह विभाग के पास गई और दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने उसको उपराज्यपाल के पास आगे बढ़ाया. इसी आधार पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने सेंटेंस रिव्यू बोर्ड की सिफारिश को मंजूर किया और मनु शर्मा की आगे की उम्र कैद की सजा को माफ किया.

क्या कहता है नियम? 

नियमों के मुताबिक अगर किसी दोषी को उम्र कैद की सजा सुनाई जाती है तो दोषी 14 साल की सजा काटने के बाद अपने अच्छे आचरण के आधार पर सेंटेंस रिव्यू बोर्ड के सामने अर्ज़ी लगाकर मांग कर सकता है कि उसके अच्छे आचरण को देखते हुए उसके आगे की सजा को माफ कर दिया जाए. मनु शर्मा ने भी इसी नियम के तहत सेंटेंस रिव्यू बोर्ड के सामने आगे की सजा माफ करने की अर्जी लगाई थी.

दिल्ली: चांद बाग हिंसा मामले में 15 लोगों के खिलाफ चार्जशीट, आप के निष्कासित पार्षद ताहिर हुसैन मुख्य आरोपी

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget