एक्सप्लोरर

Delhi Crime: सुभाष नगर फायरिंग मामले में आरोपी शूटर गिरफ्तार, जेल में बंद गैंगस्टर ने चलवाई थी गोली

Delhi Crime News: पुलिस का दावा है कि इस वारदात के पीछे सलमान त्यागी - सद्दाम गौरी गैंग का हाथ है. सलमान त्यागी तिहाड़ जेल में बन्द है और उसने जेल के अंदर से ही इस हमले को अंजाम दिलवाया है.

Delhi Crime News:  सुभाष नगर इलाके में सरेआम हुई फायरिंग की घटना में जेल कनेक्शन सामने आया है. पुलिस का दावा है कि इस वारदात के पीछे सलमान त्यागी - सद्दाम गौरी गैंग का हाथ है. सलमान त्यागी तिहाड़ जेल में बन्द है और उसने जेल के अंदर से ही इस हमले को अंजाम दिलवाया है. स्पेशल सेल ने इस गैंग के एक शूटर को गिरफ्तार किया है, जिसने अजय चौधरी व उसके भाई यशपाल उर्फ जस्सा चौधरी पर गोली चलाई थी. आरोपी का नाम पारस(30) है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई सेमी आटोमेटिक पिस्तौल व 6 कारतूस बरामद की है.

सीसीटीवी में गोली चलाता दिख रहा है पारस
स्पेशल सेल के डीसीपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि 7 मई को सुभाष नगर में कार में सवार दो लोगों को गोली मारने का मामला सामने आया था. जांच के दौरान पता चला कि इसमें डाबड़ी इलाके का रहने वाला पारस भी शामिल है, जो फरार है. स्पेशल सेल की वेस्टर्न रेंज की टीम को सूचना मिली, जिसके बाद 9 मई को पंखा रोड, सीतापुरी कट से पारस को पकड़ लिया गया. वह गली नंबर 4 सीतापुरी पार्ट टू डाबड़ी का रहने वाला है. इसके पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पुलिस का दावा है कि वारदात के सीसीटीवी फुटेज में पारस गोली चलाता नज़र आ रहा है. उसी से उसकी पहचान भी हो पाई. वह बाएं हाथ में पिस्तौल लिए दिख रहा है.

आरोपी ने किया खुलासा सलमान त्यागी ने करवाया हमला
पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह गैंगस्टर सलमान त्यागी और सद्दाम गौरी गैंग का शार्प शूटर है. ये बदमाश मकोका के तहत जेल में बंद हैं. पुलिस की जांच में ये सामने आया है कि सलमान त्यागी और केशोपुर सब्जी मंडी के पूर्व प्रधान अजय चौधरी के बीच पुरानी रंजिश है. इस कारण जेल में बंद सलमान त्यागी ने उसे मारने की साजिश रची. आरोपी पारस पिछले महीने ही 28 अप्रैल को जेल से बाहर आया था. साजिश के तहत सलमान त्यागी के निर्देश पर पारस, अदनान त्यागी और फैजल ने 7 मई को अजय चौधरी और उसके भाई यशपाल के ऊपर फायरिंग की. दोनों कालरा हॉस्पिटल में किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे. गोली लगने से दोनों गंभीर रुप से जख्मी हो गए. वारदात के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए. दोनों भाईयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बगैर नंबर की बाइक के साथ पकड़ा गया पारस
पुलिस ने बताया कि 8/9 मई की दरम्यानी रात पारस बिना नंबर की प्लेट की बाइक से अपने घर की ओर सीतापुरी डाबड़ी जा रहा था. तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया. इसके पास से पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए. जिस कारण उसके खिलाफ स्पेशल सेल थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई.

पुलिस ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल स्कूटी संगम विहार इलाके से चुराई गई थी. जिसे पुलिस ने डीडीए पार्क, गांव बेगमपुर से बरामद किया. आरोपी पारस नौंवी कक्षा तक ही पढ़ा है. वह मूलरुप से मुंगेर बिहार का रहने वाला है. इस पर 6 अपराधिक केस दर्ज हैं.

ज्ञात रहे कि इस मामले में पश्चिमी जिला पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोपियों को स्कूटी उपलब्ध कराने का आरोप है.

यह भी पढ़ें: 

Lakhimpur Kheri Case: जेल से कोर्ट जाते समय मूंछों पर ताव देते नजर आया आशीष मिश्रा, देखें वीडियो

यासीन मलिक ने आतंकवाद से संबंधित मामले में आरोप स्वीकार किए, 19 मई को सजा पर होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget