एक्सप्लोरर

कोर्ट ने सेंगर को सात दिन की सीबीआई रिमांड में भेजा, रेप केस में हुई दूसरी गिरफ्तारी

उन्नाव रेप कांड मामले में आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बीते दिन सात दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है. एक स्थानीय अदालत ने पूछताछ के लिए कुलदीप सेंगर को सीबीआई के हवाले करने के निर्देश दिए.

नई दिल्ली/लखनऊ: उन्नाव रेप कांड मामले में आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बीते दिन सात दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है. एक स्थानीय अदालत ने पूछताछ के लिए कुलदीप सेंगर को सीबीआई के हवाले करने के निर्देश दिए. सेंगर को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया. अदालत ने सेंगर को 28 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया. उसके बाद उन्हें हिरासत में देने की CBI की अपील को मंजूरी दे दी. सीबीआई ने सेंगर को रिमांड पर लेने की अर्जी में कहा कि चूंकि आरोपी विधायक सत्तारूढ़ दल का है लिहाजा उसके द्वारा मौखिक और दस्तावेजी सुबूतों को प्रभावित किए जाने की पूरी आशंका है. आपको बता दें कि बांगरमऊ में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर एक युवती ने बलात्कार का आरोप लगाया था. सरकार ने इस मामले को सीबीआई के हवाले कर दिया था. जांच एजेंसी ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया था. एक महिला की भी हुई गिरफ्तारी: जांच एजेंसी ने शशि सिंह नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया जिस पर घटना के दिन पीड़िता को बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के पास ले जाने का आरोप है. पीड़िता की मां ने उत्तर प्रदेश पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि महिला लालच देकर उसकी बेटी को विधायक के पास ले गई जहां बीजेपी नेता ने उससे कथित रेप किया. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जब विधायक उसकी बेटी से रेप कर रहा था उस वक्त शशि सिंह गार्ड बनकर कमरे के बाहर खड़ी थी. पीड़िता की मां की शिकायत अब सीबीआई की प्राथमिकी का हिस्सा है. सीबीआई ने लखनऊ स्थित अपने दफ्तर में करीब 16 घंटे की पूछताछ के बाद शुक्रवार रात मामले के प्रमुख आरोपी सेंगर को गिरफ्तार किया था. सेंगर द्वारा 17 साल की लड़की से कथित रेप से जुड़े तीन मामलों की जांच का जिम्मा सीबीआई ने संभाल लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget