एक्सप्लोरर

#ABPengage: एयरसेल-मैक्सिस मामले में चिंदबरम से पूछताछ पर दर्शकों के सवालों के जवाब

दर्शकों और पाठकों से जुड़ने के लिए एबीपी न्यूज़ ने एक नई पहल की है. दिन की ताजा खबर पर दर्शक के मन में कोई सवाल है तो वे अब सीधे हमसे पूछ सकते हैं. एबीपी न्यूज की टीम दर्शकों के हर सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेगी.

नई दिल्ली: दर्शकों और पाठकों से जुड़ने के लिए एबीपी न्यूज़ ने एक नई पहल की है. दिन की ताजा खबर पर दर्शक के मन में कोई सवाल है तो वे अब सीधे हमसे पूछ सकते हैं. एबीपी न्यूज की टीम दर्शकों के हर सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेगी.

सवाल- पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के खिलाफ कितने मामले हैं? (राहुल रंजन, नोएडा)

जवाब: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को जिन 2 मामलों में कथित तौर पर आरोपी माना जा रहा है वो हैं- एयरसेल मैक्सिस और आईएनएक्स मीडिया केस. इन दोनों मामलों में पी चिदंबरम पर आरोप है कि FIPB (विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड) एप्रूवल उनके इशारे पर दी गई थी क्योंकि उस दौरान वो वित्त मंत्री थे. ये भी आरोप है कि इसके बदले उनके बेटे कार्ति चिदंबरम की कंपनियों में पैसा भेजा गया. ईडी और सीबीआई दोनों एजेंसियां इन मामलों की जांच में जुटी हैं.

सवाल- ये एयरसेल-मैक्सिस डील क्या है? क्यों इस केस में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से पूछताछ हो रही है? (गौरव पंवार, सहारनपुर) (ताराचंद, राजस्थान) (अयुब खिलजी, जोधपुर) (नकुल कुमार, देवघर) (ओमप्रकाश कुमावत, हैदराबाद ) (सत्यव्रत शुक्ला, छतरपुर) (जयराम कुमार, बोकारो) (सुमित कुमार झा, दरभंगा)

जवाब- मैक्सिस मलेशिया की एक कंपनी है. साल 2006 में मैक्सिस ने एयरसेल की 74 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली थी. बाकी की 26 फीसदी हिस्सेदारी अब एक भारतीय कंपनी जो कि अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप से संबंधित है, उसके पास है. साल 2006 में हुए इस सौदे के वक़्त चिदंबरम यूपीए सरकार में वित्त मंत्री थे. ये डील 2011 में उस वक्त विवादों के घेरे में आ गई जब 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला उजागर हुआ और जांच के घेरे में आए एयरसेल के मालिक सी शिवशंकरन ने शिकायत दर्ज करते हुए सीबीआई को यह बताया कि उन पर मैक्सिस को अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए दबाव बनाया गया था. ईडी का कहना है कि पी चिदंबरम को 600 करोड़ रुपए तक के प्रोजेक्‍ट प्रपोजल्‍स की मंजूरी देने का अधिकार था. इससे ऊपर के प्रोजेक्‍ट के लिए कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स की मंजूरी की जरूरत थी. यह मामला 3,500 करोड़ रुपए की एफडीआई की मंजूरी का था, इसके बावजूद एयरसेल-मैक्सिस एफडीआई मामले में चिदंबरम ने मंजूरी दी.

सवाल- 5 जून को चिदंबरम से ईडी ने कितने घंटे पूछताछ की? (अनीता कुमारी, दरभंगा)

जवाब: 2जी स्पेक्ट्रम मामले से जुड़े एयरसेल-मैक्सिस मामले में 5 जून को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब साढ़े छह घंटे तक चिदंबरम से पूछताछ की. ईडी 3500 करोड़ रुपए की एयरसेल-मैक्सिस डील में चिदंबरम की भूमिका की जांच कर रही है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर 10 जुलाई तक रोक लगा दी है. कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 10 जुलाई को तय की है. एयरसेल-मैक्सिस मामले में पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ भी 10 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई होनी है.

सवाल- क्या सत्ताधारी दल का भी कोई नेता एयरसेल-मैक्सिस डील केस में आरोपी है? अगर हां तो उनसे कब पूछताछ होगी? (शमशुल हक, रोहतास)

जवाब- नहीं सत्ताधारी दल बीजेपी का कोई भी नेता इस केस में आरोपी नहीं है. बल्कि राज्यसभा के बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी खुद 2जी मामले में आरोपियों के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget