एक्सप्लोरर

Shikhar Sammelan: रघुवर दास बोले- सभी 81 सीटों पर जीतेगी बीजेपी, मुख्यमंत्री कोई भी बने दिक्कत नहीं

ABP Shikhar Sammelan: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी सभी 81 सीटों पर जीत दर्ज करेगी.

ABP Shikhar Sammelan: विधानसभा चुनावों के ऐलान से ठीक पहले चुनावी राज्य झारखंड पर विशेष चर्चा के लिए एबीपी न्यूज का खास कार्यक्रम 'शिखर सम्मेलन' चल रहा है. इस कार्यक्रम के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अगामी विधानसभा को लेकर अपनी रणनीति और अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल पर अपनी बात रखी.

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा,'' हमने अटल जी के सपने को पूरा किया है. हमने एग्रीकल्चर हो या टूरिज्म हर सैक्टर में काम किया. सरकार नारे से नहीं नियत से चलती है. हमने पिछले साढ़े चार साल में कई नीतियां बनाई जिससे लोगों को लाभ हुआ. गरीबी को खत्म करना हमारा लक्ष्य है. आने वाले दिनों में राज्य न जातिवाद से चलेगी, न संप्रदायवाद से बल्कि सिर्फ विकास से राज्य चलेगी. सिर्फ विकास की बात होगी''

उन्होंने कहा कि बीजेपी अगले विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी सीटों पर जीत दर्द करने वाली है.

कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा,''  कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया. साल 2019 में राज्य की 12 लोकसभा सीट पर बीजेपी जीती. इससे पहता चलता है कि हमने काम कर के दिखाया है. आज आदिवासियों के जीवन में बदलाव  आयाहै. इससे पहले विरोधियों ने सिर्फ उनका इस्तेमाल किया था.''

किसानों के लिए किए कई काम

उन्होंने कहा, '' साल 2014 में राजनीतिक अस्थिरता का दौर था. हमारी सरकार आई तो मोदी जी के नेतृत्व में हमने किसानों की चिंता की और लोगों के लिए एग्रीकल्चर और हेल्थ समेत कई सैक्टर में काम किया. हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया.'' उन्होंने आगे कहा, ''पिछली सरकार ने किसानों को कर्दजदार बनाया और हमने कर्ज उतारा. झारखंड अमीर राज्य है लेकिन लोग गरीब है. हम झारखंड के संसाधनों से गरीबों का विकास करेंगे.''

CMT एक्ट को लेकर दुष्प्रचार हुआ

मुख्यमंत्री ने कहा, '' हमारी सरकार ने गांवों तक में स्ट्रीट लाइट लगाए. सरकार राज्य में लगातार विकास कर रही है. आज हर घर में बिजली है. जहां तक  CMT एक्ट का सवाल है तो उसको लेकर दुष्प्रचार किया गया है.''

सिर्फ विकास पर होगी बात

उन्होंने कहा, ''राज्य से बेरोजगारी कैसे समाप्त हो इसको लेकर हम पॉलिसी बना रहे हैं. इसका लाभ आने वाले दिनों में लोगों को मिलेगी.न जातिवाद चलेगी, न सांप्रदायवाद चलेगी बल्कि सिर्फ विकास होगा.''

सभी 81 सीटों पर जीतेगी बीजेपी

उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी सभी 81 विधानसभा सीटों पर जीत दर्द करेगी. इसको लेकर हमें कोई शक नहीं. जनता का मै रिसपॉन्स देख रहा हूं. हर सीट पर विरोधियों की जमानत जब्त होगी.'' उन्होंने कहा, '' मेरे लिए सीएम पद जरूरी नहीं बल्कि जनता की सेवा करना अहम है. राज्य में पार्टी अगर किसी और को सीएम बनाएगी तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी.''

आज ट्रंप भी मोदी-मोदी कहते हैं

दुनिया ने मोदी जी का लोहा माना है और वह अब केवल भारत के नेता नहीं रहे, बल्कि मोदी जी ग्लोबल नेता बन गए हैं. ट्रंप भी आजकल मोदी-मोदी कहता है.

मॉब लिंचिंग बोले- कोई कानून हाथ में न लें

उन्होंने कहा, '' कोई भी अफवाह में लोगों को नहीं पड़ना चाहिए. भीड़ की हिंसा पर लोगों को भी सोचना चाहिए. झारखंड देश का पहला राज्य है जहां मॉब लिंचिंग को लेकर कानून बना. हम इस तरह की हत्या की निंदा करते हैं.'' वहीं NRC को लेकर कहा कि बिल्कुल घुसपैठियों को बाहर करना चाहिए. वहीं तीन तलाक पर कहा कि मोदी सरकार मे मुस्लिम बहनों को इंसाफ दिलाने का काम किया.''

कौन हैं रघुवर दास 

बता दें कि झारखंड में 81 विधानसभा सीटें हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने 81 सीटों में से 42 सीटों पर जीत दर्ज की थी. साल 2014 का विधानसभा चुनाव ऐसा पहला मौका था जब किसी एक राजनीतिक दल ने अपने दम पर सरकार बनाई थी. राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को बनाया गया था. बीजेपी ने राज्य की कमान एक गैर आदिवासी रघुवर दास को बनाया था. वह 1977 में जनता पार्टी के सदस्य बने ते. इसके बाद 1980 में बीजेपी में शामिल हुए. वह झारखंड के छठे मुख्यमंत्री हैं. पांच साल तक मुख्यमंत्री रहने वाले वह झारखंड के पहले मुख्यमंत्री हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आर-पार! अखिलेश बोले- सरकार को राज खुलने का डर, राहुल ने कहा- माफी तक नहीं मांगी
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आर-पार! अखिलेश बोले- सरकार को राज खुलने का डर, राहुल ने भरी हुंकार
'यह सरकार भारत के युवाओं और किसानों...', पुलिस के बैरिकेड्स लगाने पर भड़के पवन खेड़ा, जानें क्या कहा
'यह सरकार भारत के युवाओं और किसानों...', पुलिस के बैरिकेड्स लगाने पर भड़के पवन खेड़ा, जानें क्या कहा
छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद गुस्से में राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी, वो चुप क्यों?
छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद गुस्से में राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी, वो चुप क्यों?
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget