एक्सप्लोरर

Karnataka Exit Poll 2023: कर्नाटक चुनाव के एग्जिट पोल में बहुमत से एक कदम दूर कांग्रेस, क्या JDS देगी साथ?

ABP Cvoter Karnataka Exit Poll 2023: कर्नाटक के लिए एबीपी न्यूज-सीवोटर के एग्जिट पोल में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा नहीं मिला है. क्या जेडीएस एक बार फिर किंगमेकर की भूमिका में होगी?

ABP News Cvoter Karnataka Exit Poll 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार (10 मई) को हुए मतदान के बाद 'एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल' के नतीजों में कांग्रेस की स्थित मजबूत नजर आ रही है. 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए बहुमत का आंकड़ा 113 सीटों का है. एबीपी न्यूज-सीवोटर के एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिलती दिख रही हैं. बीजेपी को 83 से 95 सीटें और जेडीएस के खाते में 21 से 29 सीटें जाती दिख रही हैं. वहीं, आंकड़ों में अन्य को 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.

अगर विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद ऐसी ही स्थिति बनती है तो कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए कुछ एक सीटों की और जरूरत होगी. ऐसे में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस क्या किंगमेकर की भूमिका निभाते हुए कांग्रेस से हाथ मिलाएगी? 

कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की संभावना क्यों?

दरअसल, पिछले चुनाव का घटनाक्रम ऐसी संभावना को जन्म देता है. 2018 में कर्नाटक में 224 में से 222 सीटों पर चुनाव हुआ था. जयनगर और राजराजेश्वरी नगर सीट पर क्रमशः विधायक बीएन विजय कुमार के निधन के चलते और एक मतदाता धोखाधड़ी कांड के बाद 28 मई तक चुनाव स्थगित कर दिया गया था. 222 सीटों पर हुए चुनाव के कारण बहुमत का आंकड़ा 112 सीटों का था. चुनाव में बीजेपी ने 104, कांग्रेस ने 78 और जेडीएस ने 37 सीटें जीती थीं.

ढाई दिन में चली गई थी सीएम की कुर्सी

उस चुनाव में बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन उसके पास बहुमत के लिए 8 सीटें कम थीं. 17 मई 2018 को बीजेपी के बीएस येदियुरप्पा को सीएम पद की शपथ दिलाई गई थी, साथ ही उन्हें बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था. कांग्रेस ने 15 दिन की छूट को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. 18 मई को सुप्रीम कोर्ट ने येदियुरप्पा को 15 के दिन के बजाय 19 मई की शाम 4 बजे तक बहुमत साबित करने के लिए आदेश दिया था. येदियुरप्पा बहुमत साबित नहीं कर पाए थे और उन्हें सीएम बनने के ढाई दिन में ही इस्तीफा देना पड़ा था.

कांग्रेस-जेडीएस ने मिलकर बना ली थी सरकार, फिर बीजेपी आई

इसके बाद कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बना ली थी. एचडी कुमारस्वामी सीएम बने थे. 14 महीने बाद उनकी सरकार भी गिर गई थी और बीजेपी ने बागी विधायकों की मदद से फिर अपनी सरकार बना ली थी. बीएस येदियुरप्पा को एक बार फिर सीएम बनाया गया था लेकिन दो साल बाद बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने बसवराज बोम्मई को सीएम पद की कमान सौंप दी थी.

क्या फिर से कांग्रेस के साथ जाएगी जेडीएस?

इस बार के चुनाव से पहले जेडीएस नेता और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी हालांकि यह साफ कर चुके हैं कि वह किसी पार्टी के साथ नहीं जाएंगे. वहीं, बुधवार (10 मई) को कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी कहा कि चुनाव के बाद जेडीएस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है, पार्टी अपने दम पर सरकार बनाएगी.

वहीं, एग्जिट पोल के आंकड़ों के बारे में डीके शिवकुमार ने कहा, ''मेरी पहली प्रतिक्रिया यह है कि मुझे इन नंबरों (एग्जिट पोल्स) पर विश्वास नहीं है. मैं अपने आंकड़ों पर कायम हूं कि हम 146 सीटों को पार कर लेंगे. लोग काफी शिक्षित हैं और बड़े हितों को देख रहे हैं क्योंकि कर्नाटक में डबल इंजन फेल हो गया है.''

किसी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति पैदा नहीं होगी, लेकिन पिछले चुनाव के रिजल्ट पर गौर करें तो किसी को स्पष्ट बहुमत न मिलने पर कर्नाटक में एक नाटकीय घटनाक्रम के बाद कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई थी. वहीं, बुधवार (10 मई) को ही मतदान के बाद जारी हुए एबीपी-सीवोटर एक्जिट पोल के आंकड़ों को लेकर जेडीएस नेता अफरोज बेग ने एबीपी न्यूज से कहा कि उनकी पार्टी किंगमेकर जरूर बनेगी. 

किंगमेकर जरूर बनेंगे हम- जेडीएस नेता

उन्होंने कहा, ''किंगमेकर जरूर बनेंगे हम... एक फिल्म के डायलॉग से शुरू करूंगा. हार के जीतने वाले को कुमारस्वामी कहते हैं.'' उन्होंने कहा कि जेडीएस किसी के साथ नहीं जाएगी लेकिन जो पार्टी उनकी विचारधारा से मेल खाती है वो उनके पास आएगी. इसी के साथ उन्होंने कहा, ''पिक्चर अभी बाकी है.'' ऐसे में क्या मौका मिलने पर एक बार फिर से जेडीएस कांग्रेस के साथ जाएगी, यह सवाल बना हुआ है.

यह भी पढ़ें- Karnataka Election Exit Poll: कर्नाटक एग्जिट पोल पर आया येदियुरप्पा और बोम्मई का पहला बयान, किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Jaipur Metro Phase 2: जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास
जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget