एक्सप्लोरर

Karnataka Election Exit Poll: कर्नाटक एग्जिट पोल पर आया येदियुरप्पा और बोम्मई का पहला बयान, किया ये दावा

BS Yediyurappa: बीजेपी नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा कि मुझे अब भी 100 फीसदी विश्वास है कि हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं. त्रिशंकु विधानसभा या गठबंधन सरकार का कोई सवाल ही नहीं है.

Chief Minister Basavaraj Bommai: कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान बुधवार (10 मई) को खत्म हो गए. राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच मुख्य लड़ाई है, जिसके लिए सभी दलों ने महीनों तक जी तोड़ मेहनत की. कर्नाटक के परिणाम आने से पहले एबीपी न्यूज़ सी वोटर ने एग्जिट पोल किया है.

एग्जिट पोल में कर्नाटक की 224 सीटों में से बीजेपी को 83 से 95 सीटें, कांग्रेस को 100 से 112, जेडीएस को 21 से 39 और अन्य को 02 से 06 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. इसके अलावा कई अन्य एग्जिट पोल में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है. एग्जिट पोल के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा शिवमोगा में कहा कि "हम बहुमत हासिल करने वाले हैं और कर्नाटक में सरकार बनाने वाले हैं." 

हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं- येदियुरप्पा 

येदियुरप्पा ने कहा, "मुझे अब भी 100 फीसदी विश्वास है कि हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं. त्रिशंकु विधानसभा या गठबंधन सरकार का कोई सवाल ही नहीं है, लेकिन हमारा केंद्रीय नेतृत्व अंतिम निर्णय लेगा. हमें 115-117 सीटें मिलने वाली हैं, इसलिए अभी जद (एस) के साथ जुड़ने का सवाल ही नहीं उठता. इंतजार करें और देखें." 

एग्जिट पोल 100 फीसदी सही नहीं होते- बोम्मई 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एग्जिट पोल पर कहा, "हमारी जमीनी सूचना के मुताबिक हम 100 फीसदी बहुमत ला रहे हैं. असल नतीजे 13 मई को आएंगे और उसी दिन का इंतजार करें. एग्जिट पोल 100 फीसदी सही नहीं होते. आप पिछले चुनावों में देखेंगे तो जितने अधिक मतदाता वोट करने आए उससे हमेशा बीजेपी को ही फायदा हुआ है. शहरी इलाकों में लोगों ने अधिक मतदान किया जो बीजेपी के लिए सकारात्मक संदेश है." 

बता दें कि कर्नाटक में करीब 3 लाख मतदानकर्मियों और करीब 2 लाख सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी. वहीं, बीजेपी के 224, कांग्रेस के 223 और जेडीएस के 209 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. चुनाव में मुख्य लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस की बीच है जबकि जेडीएस किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें: Karnataka Exit Poll Results 2023 Live: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार! त्रिशंकु विधानसभा के भी प्रबल आसार, जेडीएस किंगमेकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget