एक्सप्लोरर

आप के संजय ने कहा- मुख्य सचिव का कहा रामायण का श्लोक और MLAs की बात का कोई आधार नहीं?

दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ आप के विधयाकों की मारपीट के ममले में आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने आप का पक्ष रखा. उन्होंने कहा, "जो बात मुख्य सचिव ने कह दी वो रामायण का श्लोक है और जो विधायक-मंत्री कहते हैं उसका कोई आधार नहीं?"

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ कथित मारपीट के मामले में संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी का पक्ष रखते हुए एक बार फिर दोहराया कि मुख्य सचिव के आरोप सही नहीं हैं और विधायकों का पक्ष भी सुना जाना चाहिए.

संजय सिंह ने मुख्य सचिव के आरोप को खारिज करते हुए कहा, "मुख्य सचिव महोदय जो कहते हैं कि अरे भाई, हमारे साथ मारपीट हो गई. कोई प्रमाण नहीं, कोई साक्ष्य नहीं. जो बात मुख्य सचिव ने कह दी वो रामायण का श्लोक है और जो विधायक-मंत्री कहते हैं उसका कोई आधार नहीं?"

आपको बता दें कि मेडिकल रिपोर्ट में मुख्य सचिव के साथ मारपीट की पुष्टि हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक उनके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें हैं. इस रिपोर्ट की कॉपी एबीपी न्यूज़ के पास है.

उनकी पार्टी ने घटना की रिकॉर्डिंग होने का हवाला दिया है और इसी का ज़िक्र करते हुए संजय ने कहा, "जिसके वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं उसे कोई मानने को तैयार नहीं है और मुख्य सचिव जो कहते हैं उसे गीता का श्लोक मान लिया जाता है! क्या इस प्रकार से दो तरह की न्याय व्यवस्था चलेगी इस देश के अंदर?"

दिल्ली में मुख्य सचिव से मारपीट: आप MLA जारवाल गिरफ्तार, जानिए घटना की 10 बड़ी बातें

राशन मामले में आप के विधायकों के घेराव का हवाला देते हुए संजय ने कहा कि मुख्य सचिव से मीटिंग राशन के मामले को लेकर हुई. उनके विधायक उस मीटिंग में कह रहे थे कि उनके क्षेत्र में राशन नहीं बंट रहा है, जिसकी वजह से लोग विधायकों के घर के सामने आ जाते हैं. राशन नहीं बंटेन पर विधायकों को वोट देने वाली जनता का घेराव झेलना पड़ता है.

हालांकि आप नेता ने मीटिंग के दौरान गर्मा-गर्मी की बात स्वीकारते हुए कहा, "मैं स्विकार करता हूं और इसको मेरे विधायकों ने भी स्वीकार किया कि इस मीटिंग के दौरान बातचीत बहस में बदल गई. बहस थोड़ी गर्मागर्म हो गई ये भी मैं स्वीकार करता हूं. लेकिन मारपीट हो गई, उनका चश्मा गिर गया और उनके साथ हाथापाई हो गई, सिर्फ उनके कहने के आधार पर ये सारी बातें मान ली जा रही हैं."

उन्होंने आगे कहा कि आम घटना में लोग 100 नंबर पर फोन करके मामला दर्ज करवाता है. इनके साथ रात को घटना हो जाती है जिसके बाद ये सब सुनियोजित तरीके से किया जाता है. दिल्ली सचिवालय गेट के बाहर एक भीड़ को इसी के तहत इक्ट्ठा किया जाता है.

देखें संजय की प्रेस कॉन्फ्रेंस की वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget