एक्सप्लोरर

अनशन पर बैठे AAP विधायक संजीव को कपिल का पत्र, बोले- ‘मेरी आंखे खुली, कल तुम्हारी भी खुलेंगी’

नई दिल्ली: दिल्ली की सियासत में एक-दूसरे तक अपनी बात पहुंचाने के लिए पत्र लिखने का दौर शुरू हो गया है. अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर अपनी बात रखने वाले कपिल मिश्रा ने अब आज से अनशन पर बैठे आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा को पत्र लिखा है. कपिल ने पत्र में संजीव से कहा है कि मेरी आंखे खुल गई है. अब तुम्हारी भी खुल जाएंगी.

कपिल ने लिखा केजरीवाल को पत्र, बोले- ‘अन्ना ने सिखाया है, नाक बंद करो तो मुंह अपने आप खुलता हैं’

दरअसल पिछले चार दिनों से कपिल मिश्रा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठें हैं. अब कपिल के खिलाफ आज से आप के बुराड़ी से विधायक संजीव झा अनशन पर बैठ गए हैं. संजीव ने आज राजघाट पर पहले बापू की समाधि पर परिक्रमा लगाई और फिर अनशन पर बैठ गए.

चार दिन से अनशन कर रहे कपिल मिश्रा के खिलाफ आज भूख हड़ताल पर बैठे AAP विधायक संजीव झा

इसी को लेकर कपिल मिश्रा ने संजीव झा को लेकर पत्र लिखा है-

‘’प्रिय संजीव भाई

मीडिया के माध्यम से तुम्हारा पत्र मिला.

तुम अनशन करोगे ये सुनकर दुःख हुआ. पर मैं समझ सकता हूँ, तुम ऐसा क्यों कर रहे हो. जैसे तुम अरविंद केजरीवाल जी को लेकर मुग्ध हो ऐसे ही में भी मुग्ध था.

मेरी आँखें खुल गयी और भगवान ने चाहा तो कल तुम्हारी भी आंखे खुल जाएगी. मैंने CBI में अरविंद जी और सत्येंद्र जी पर तीन मामले लिखवाये है.

पहला, जिसकी तुम बात कर रहे हो. 2 करोड़ रुपये के लेन देन का. इस मामले में   मैं खुद गवाह हूं. जो भी जानकारियां व details मेरे पास है बस वो ही मेरी ताकत है. अरविंद केजरीवाल जी चाहते है कि सारे details मैं सार्वजनिक करके अपनी सारी ताकत खत्म कर दूं.

वो मुख्यमंत्री है, सारी व्यवस्था और तामझाम उनका अपना है. उनके साथ सत्येंद्र जैन जी जैसे अरबपति लोग है. कैसे मैं अपने हाथ काटकर उनको दे दूं. जांच होने दो, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

दूसरा जो मामला मैंने बताया, अरविंद जी के रिश्तेदारों के बारे में उसके सारे details देश के सामने है. कैसे गलत तरीको से अरविंद केजरीवाल जी के रिश्तेदारों को फायदा पहुचाया गया वो भी अब खुल चुका है.

तीसरा मामला मैंने विदेश यात्राओं से संबंधित है. अपने दिल पर हाथ रखकर बताओ, इन विदेश यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए. इनमे आखिर छिपाने के लिए क्या है?

मैं केवल इतना कहना चाहता हूँ कि इन विदेश यात्राओं के details में बहुत कुछ काला छिपा है जिससे बचने के लिए आपको व सबको मोहरा बनाया जा रहा है.

कल कुछ तथ्य मैं देश के सामने दस्तावेजों के साथ रखूंगा. शायद उससे सत्य को समझने में तुम्हे सहायता मिले.

तुम्हे मेरे कारण अनशन करना पड़ रहा है उसके लिए माफ करना. एक दिन सच सबके सामने आएगा.

पानी खूब पीना. अपना ध्यान रखना.

तुम्हारा

कपिल मिश्रा’’

हनुमान मंदिर जाएंगे कपिल

अनशन के चौथे दिन कपिल मिश्रा आज शाम पांच बजे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे. उन्होंने रविवार को केजरीवाल के खिलाफ और बड़ा खुलासा करने का एलान भी किया है.

कपिल मिश्रा के बीजेपी में शामिल होने की गवाही देने वाली तस्वीरों की सच्चाई!

कपिल मिश्रा ने कहा है, ‘’जैसे-जैसे चीजें सामने आ रही हैं वो विश्वास के लायक नहीं हैं. बहुत गंभीर मामले हैं दिल्ली की जनता को बताने की जिम्मेदारी ली है मैंने जब दिल्ली की जनता को पता लगेगा तो दिल्ली की जनता को भी दिल टूटेगा बड़ी गंभीर बातें हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: 'संसद मार्च से हमें कोई नहीं रोक सकता', अभिजीत दीपके की हुंकार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात
LIVE: 'संसद मार्च से हमें कोई नहीं रोक सकता', अभिजीत दीपके की हुंकार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात
Parliament Monsoon Season Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
सरकार ने की कॉकरोच जनता पार्टी से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
सरकार ने की CJP से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget