एक्सप्लोरर

Monsoon Session: '...इसलिए विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है', धरने पर बैठे AAP सांसद संजय सिंह ने abp न्यूज़ से क्या कुछ कहा?

No Confidence Motion: आप आदमी पार्टी के एमपी संजय सिंह संसद परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं. उन्हें राज्यसभा के सभापति ने सत्र की बाकी अवधि से निलंबित किया है.

Parliament Monsoon Session: मणिपुर के मुद्दे (Manipur Violence) को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में बुधवार (26 जुलाई) को भी जोरदार हंगामा हुआ. विपक्षी दल मणिपुर पर पीएम मोदी के बयान और चर्चा कराने की मांग पर अड़े हुए हैं. इसी को लेकर विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव भी लेकर आया है. इसपर अब आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि विपक्ष के पास कोई विकल्प नहीं बचा था इसलिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया.  

संजय सिंह को बीते सोमवार को मणिपुर पर हंगामा करने को लेकर राज्यसभा के सभापति ने मानसून सत्र की शेष अवधि से निलंबित कर दिया था. संजय सिंह निलंबन के विरोध में कई अन्य विपक्षी सांसदों के साथ संसद परिसर में धरने पर बैठे हैं. 

संजय सिंह ने और क्या कहा?

धरने पर बैठे संजय सिंह ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि इससे पहले भी कई बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है, जब विपक्ष के पास संख्याबल नहीं था. तो सवाल ये नहीं है कि जब अविश्वास प्रस्ताव लाया जाए तो सरकार गिरनी चाहिए. बल्कि बात ये है कि जब सब रास्ते बंद हो गए हैं. आप कहीं आवाज नहीं उठा पा रहे हैं तो बस यही विकल्प बचा था.

"इसलिए विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया"

उन्होंने कहा कि आज हम महंगाई पर, बेरोजगारी, किसान, मणिपुर हिंसा पर सवाल नहीं उठा सकते. इसलिए विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है क्योंकि अब पीएम मोदी को इस मुद्दे पर बोलना पड़ेगा. सरकार चर्चा से भाग रही है. अब विपक्ष के पास केवल अविश्वास प्रस्ताव लाने का ही ऑप्शन बचा था. 

मणिपुर में हिंसा

मणिपुर में बीती तीन मई को मैतई समुदाय की आरक्षण की मांग के खिलाफ जातीय हिंसा भड़क गई थी. इसमें अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घर जला दिए गए हैं. पिछले हफ्ते मणिपुर से महिलाओं को नग्न परेड कराने का एक वीडियो सामने आया था. जिसके बाद पूरे देश में उबाल आ गया था. इसी मामले को लेकर विपक्षी दल भी हंगामा कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 

No Confidence Motion: अविश्वास प्रस्ताव को लेकर क्यों मोदी सरकार है बेफिक्र, 4 प्रधानमंत्री गंवा चुके हैं पद, समझें नंबर का गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget