एक्सप्लोरर

दिल्ली में शराबबंदी के लिए रायशुमारी, समर्थन और विरोध के बीच गिरा दुकान का शटर

दिल्ली की केजरीवाल सरकार अब लोगों से पूछकर ये तय करेगी की दिल्ली में कहां शराब की दुकान होगी और कहां नहीं, रविवार को तिलकनगर से इसकी शुरुआत हुई, हालांकि केजरीवाल सरकार के इस फैसले पर सवाल भी उठ रहे हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली की केजरीवाल सरकार अब लोगों से पूछकर ये तय करेगी की दिल्ली में कहां शराब की दुकान होगी और कहां नहीं, रविवार को तिलकनगर से इसकी शुरुआत हुई, हालांकि केजरीवाल सरकार के इस फैसले पर सवाल भी उठ रहे हैं.

दिल्ली के तिलकनगर में सीएम अरविंद केजरीवाल के सामने ये बैठक अनमोल वॉटिका के शराब की दुकान पर जनता की राय जानने के लिए बुलाई गई. मंच पर केजरीवाल के साथ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और विधायक जरनैल सिंह भी नजर आए. मंच पर हाथ में माइक लिए सीएम केजरीवाल जैसे ही शराब की दुकान बंद करने का फैसला सुनाया. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता तो तालियां बजाने लगे लेकिन दुकान के मालिक लक्ष्मण के साथ इलाके के लोग सीएम के फैसले का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया. हंगामा बढ़ता देख सीएम केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया और जरनैल सिंह बैठक बीच में छोड़कर बाहर निकल गए.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बाहर आकर दावा किया कि जनता ने वोटिंग से फैसला किया है कि अनमोल वॉटिका की शराब की दुकान अब नहीं रहेगी.

उन्होंने कहा, ''इस पूरे मुद्दे पर जनता के साथ दुकानवाले ने भी अपनी बात रखी. फिर वोटिंग का फैसला किया गया. किसी शराब दुकान को लेकर ऐसा पहली बार हुआ. नहीं तो बंद कमरे में बैठक कर कोई ऑफिसर या मंत्री निर्णय लेता तो उसमें गलत होने और विवाद होने की संभावना ज्यादा रहती. ऐसे हालात में भ्रष्टाचार भी भूमिका निभा सकती थी. लेकिन जो लोग भुक्तभोगी हैं वो सीधे निर्णय ले. ये आम आदमी पार्टी की सरकार की फिलॉसफी है. जनता ने दुकान बंद करने का निर्णय लिया है. जो भी जनता तय करेगी वो सरकार के सिर-माथे पर है. पूरी दिल्ली में जहां-जहां शिकायते आएंगी इस तरह से इसी तरह से किया जाएगा"

दिल्ली में शराबबंदी के लिए रायशुमारी, समर्थन और विरोध के बीच गिरा दुकान का शटरदिल्ली में अब जो भी होगा जनता के फैसले से ही होगा, ये कहकर दिल्ली के सीएम केजरीवाल खुद अपनी पीठ थपथपा रहे हैं. दुकान के मालिक से लेकर तिलक नगर के जिस शराब की दुकान को लेकर रायशुमारी हो रही है वहीं के रहने वाले इलाके के कुछ लोग सीएम के फैसले का खुलकर विरोध कर रहे हैं.

एक स्थानीय निवासी ने कहा, ''दुकान बंद करने के लिए जनता से राय ली जा रही है अगर दुकान खोलने से पहले भी जनता राय ली जाती तो बेहतर होता''

वहीं दुकान के मालिक लक्ष्मण शर्मा बेहद परेशान हैं और सरकार के फैसले को तुगलकी फरमान बताते हुए कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं.

तिलकनगर के विधायक जरनैल सिंह का दावा है कि इलाके की महिलाओं को शराब की दुकान के बगल से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था इसी लिए जनता की राय पर दुकान बंद करने का फैसला किया गया है.

सरकार ने जनता की रायशुमारी बताकर अपना फैसला सुना दिया है. विरोधी दबी जुबान में कह रहें हैं कि सीएम अरविंद केजरीवाल का ये फैसला राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों एनडी गुप्ता और सुनील गुप्ता को लेकर उठ रहे विवाद से ध्यान भटकाने की है. फैसले के बाद शराब की दुकान बंद होगी. या फिर विरोध को देखते हुए दूसरी जगह शिफ्ट होगी, इस सवाल का जवाब सीएम केजरीवाल टालकर निकल गए. फैसला सोच-समझ कर एक्साइज डिपार्टमेंट को करना है कि दिल्ली के हर-गली मोहल्लों में खुली इस तरह की शराब की दुकान का अगर दिल्ली की जनता विरोध करने लगी तो दिल्ली सरकार और एक्ससाइज डिपार्टमेंट के अधिकारी क्या करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
'J&K में हिंसा कम होना स्वागत योग्य', रिपोर्ट का जिक्र कर क्या बोले मीरवाइज उमर फारूक?
'J&K में हिंसा कम होना स्वागत योग्य', रिपोर्ट का जिक्र कर क्या बोले मीरवाइज उमर फारूक?
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget