एक्सप्लोरर

Mundka Fire: मुंडका अग्निकांड को लेकर आम आदमी पार्टी का बड़ा आरोप, फैक्ट्री मालिक की बीजेपी नेताओं से करीबी

Mundka Fire: दुर्गेश पाठक ने कहा कि 2018 में सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी के सील करने के बावजूद इमारत में अब तक इंडस्ट्रियल गतिविधियां जारी रहीं.

Mundka Fire: आम आदमी पार्टी के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने बीजेपी पर एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मुंडका में लगी भीषण आग में जो 27 मासूम लोग मरे हैं, उनकी मौत के लिए सिर्फ और सिर्फ बीजेपी शासित एमसीडी जिम्मेदार है. 2016 में बीजेपी एमसीडी ने सभी नियमों को ताक पर रखते हुए फैक्ट्री लाइसेंस जारी किया. कुछ महीनों बाद लोगों की तरफ से शिकायत मिलने पर बीजेपी एमसीडी को लाइसेंस रद्द करना पड़ा, लेकिन चोरी-छुपे अंदर सभी काम चलते रहे. 

दुर्गेश पाठक ने कहा कि 2018 में सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी के सील करने के बावजूद इमारत में अब तक इंडस्ट्रियल गतिविधियां जारी रहीं. बीजेपी शासित एमसीडी को इसकी पूरी जानकारी थी. दुर्गेश पाठक ने मांग करते हुए कहा कि पूरी घटना की जांच और इमारत के मालिक और उससे जुड़े भाजपा के सभी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

दुर्गेश पाठक ने जारी की तस्वीरें
दुर्गेश पाठक ने कहा कि मनीष लाकड़ा इस इमारत के मालिक हैं. ऐसी कौन सी ताकत मनीष लाकड़ा में है कि सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी के इमारत सील करने के बाद भी सभी गतिविधियां जारी रहीं. उन्होंने दो तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि ये तस्वीरें मनीष लाकड़ा की हैं, जिन्होंने भाजपा का पटका पहना हुआ है और उनके साथ भाजपा की ही कई अन्य बड़ी हस्तियां खड़ी दिखाई दे रही हैं. दूसरी तस्वीर में मनीष लाकड़ा के साथ गाड़ी में मास्टर आजाद सिंह बैठे हुए हैं. मास्टर आज़ाद सिंह के बारे में बताते हुये दुर्गेश पाठक ने कहा कि वो कई बार भाजपा के पार्षद और मेयर भी रहे हैं. पिछले तीन बार से वह मुंडका चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ते आ रहे हैं. आजाद सिंह भाजपा सासंद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के सगे चाचा हैं. 

दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाते हुये कहा कि 2015 में जब दिल्ली विधानसभा का चुनाव हो रहा था तो भाजपा का चुनावी कैंपेन भी इसी इमारत से चल रहा था. इसका मतलब यह है कि यह इमारत भाजपा के लोगों की है. इस इमारत में आज तक जो भी काम हो रहे थे वह भाजपा के नेताओं की मदद से ही हो रहे थे. इन आरोपों के बाद दुर्गेश पाठक ने कहा कि जो 27 मासूम लोग मरे हैं उनकी मौत के लिए सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार है. इस पूरी घटना की जांच और इमारत से जुड़े सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

बीजेपी ने आरोपों का दिया जवाब
वहीं इन आरोपों पर दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि बिल्डिंग मालिक से भाजपा का कोई संबंध नहीं है और ना ही वो पार्टी का सदस्य या पदाधिकारी है. प्रवीण शंकर कपूर ने बताया कि 2019 में दिल्ली सरकार की एक सरकारी शराब की दुकान इस बिल्डिंग में खोली गई थी, जिसकी शिकायत के बाद सर्वोच्च न्यायालय की कमेटी ने इसे सील किया था. 
बिल्डिंग मालिक ने मोनिटरिंग कमेटी में निवेदन पत्र देकर एवं सम्बंधित जुर्माना आदि भर कर 2020 में बिल्डिंग को डी-सील करवा लिया था. इसी तरह उत्तरी नगर निगम ने आज तक इस बिल्डिंग में कभी कोई फैक्ट्री या गोदाम लाईसेंस नही दिया है. 

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि, दिल्ली सरकार बताए इसे इतने भारी बिजली कनेक्शन और फायर एनओसी कैसे मिले थे और कैसे 2018-19 में गैर कानूनी रूप से इस बिल्डिंग में सरकारी शराब की दुकान खुली थी. प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि भाजपा का इस बिल्डिंग के मालिक मनीष लाकड़ा से कोई लेना-देना नहीं है. 

ये भी पढ़ें:

Manik Saha Exclusive: त्रिपुरा के नए सीएम मणिक साह बोले - बिप्लब देब ने किया अच्छा काम, हमें चुनाव की चिंता नहीं

Rahul Gandhi in Chintan Shivir: चिंतन शिविर में बोले राहुल गांधी - कांग्रेस की तरह संवाद की छूट नहीं दे सकती बीजेपी और RSS

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Republic Day 2026 Parade: गणतंत्र दिवस के मौके पर पर दिखेगी भारत की ताकत! फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30 होंगे शामिल, जानें पूरी डिटेल
गणतंत्र दिवस के मौके पर पर दिखेगी भारत की ताकत! फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30 होंगे शामिल
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
प्रतापगढ़ में स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में स्टेज पर थिरके गोविंदा, वीडियो जमकर हो रहा वायरल
प्रतापगढ़ में स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में स्टेज पर थिरके गोविंदा, वीडियो जमकर हो रहा वायरल
IND vs NZ 3rd T20: आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

NEET Student Death: Patna NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट में हुआ सबसे बड़ा खुलासा!
Noida Yuvraj Case Update: रेस्क्यू सिस्टम पर सवाल, सोशल मीडिया पर नया वीडियो आया सामने |ABPLIVE
Mumbai News: Malad Railway Station पर प्रोफेसर की चाकू घोंपकर कर दी हत्या | Crime News | Malad News
Uttar Pradesh News: Uttar Pradesh में हुआ Noida जैसा एक और हादसा, नहर में जा गिरी कार | Kasganj News
Avimukteshwaranand Controversy: शंकराचार्य के शिविर के बाहर पहुंचे लोग, हो गया बड़ा बवाल! | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Republic Day 2026 Parade: गणतंत्र दिवस के मौके पर पर दिखेगी भारत की ताकत! फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30 होंगे शामिल, जानें पूरी डिटेल
गणतंत्र दिवस के मौके पर पर दिखेगी भारत की ताकत! फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30 होंगे शामिल
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
प्रतापगढ़ में स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में स्टेज पर थिरके गोविंदा, वीडियो जमकर हो रहा वायरल
प्रतापगढ़ में स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में स्टेज पर थिरके गोविंदा, वीडियो जमकर हो रहा वायरल
IND vs NZ 3rd T20: आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
साल 2026 की पहली 'मन की बात', PM मोदी ने बताया मतदाता का महत्व, स्टार्टअप को लेकर कही बड़ी बात
साल 2026 की पहली 'मन की बात', PM मोदी ने बताया मतदाता का महत्व, स्टार्टअप को लेकर कही बड़ी बात
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
26 जनवरी की परेड के लिए कौन से मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा, मेट्रो, बस और अपनी गाड़ी से कैसे पहुंचे? यहां जानें डिटेल्स
26 जनवरी की परेड के लिए कौन से मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा, मेट्रो, बस और अपनी गाड़ी से कैसे पहुंचे? यहां जानें डिटेल्स
गूगल में कैसे नौकरी लगती है, कौन सी पढ़ाई करनी होती है और कितनी मिलती है शुरुआती सैलरी?
गूगल में कैसे नौकरी लगती है, कौन सी पढ़ाई करनी होती है और कितनी मिलती है शुरुआती सैलरी?
Embed widget