एक्सप्लोरर

दिल्ली में टीकाकरण साइट को लेकर AAP और BJP में खींचतान, जानें क्या है पूरा मामला

दिल्ली में पहले चरण के टीकाकरण के लिए पहले 89 वैक्सीनेशन साइट तैयार की गई थी. इसमें दिल्ली नगर निगम के हॉस्पिटल भी शामिल थे. बाद में वैक्सीनेशन साइट की संख्या को कम कर दिया गया और इसमें नगर निगम के हॉस्पिटल को जगह नहीं दी गई.

नई दिल्ली: दिल्ली में टीकाकरण अभियान पर राजनीति शुरू हो गई है. दिल्ली में नगर निगम के अस्पतालों को वैक्सीनेशन साइट में शामिल न करने पर बीजेपी ने दिल्ली सरकार पर नगर निगम के साथ राजनीति करने का आरोप लगाया. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल को वजह बताया.

दरअसल, दिल्ली में पहले चरण की वैक्सीनेशन ड्राइव के लिये पहले 89 वैक्सीनेशन साइट तैयार की गई थी, जिनमें दिल्ली नगर निगम के अस्पताल भी शामिल थे. लेकिन इसके बाद वैक्सीनेशन साइट की संख्या को कम करके 81 कर दिया गया था जिनमें नगर निगम के अस्पतालों को जगह नहीं दी गई. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने वैक्सीनेशन साइट में बीजेपी शासित एमसीडी के अस्पतालों को शामिल ना करने के पीछे अस्पताल के कर्मचारियों की हड़ताल को वजह बताया है.

दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में वैक्सीनेशन ड्राइव का जायज़ा लेने पंहुचे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से जब सवाल पूछा गया कि वैक्सीनेशन ड्राइव में एमसीडी के अस्पतालों को शामिल क्यों नहीं किया गया है, इसके जवाब में सत्येंद्र जैन ने कहा कि 'एमसीडी के अस्पतालों में हड़ताल की वजह से दिक्कत चल रही है.'

वहीं उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर और दिल्ली बीजेपी नेता जय प्रकाश ने इस पर पलटवार करते हुए दिल्ली सरकार पर नगर निगम के साथ राजनीति करने का आरोप लगाया है. जय प्रकाश ने बयान जारी कर कहा है कि पहले से तमाम तैयारियां होने के बावजूद, दिल्ली के एक भी एमसीडी अस्पताल को वैक्सीनेशन साइट की लिस्ट में जगह नहीं मिल पायी जबकि एमसीडी के अस्पतालों में ड्राई रन को भी अंजाम दिया गया था.

जय प्रकाश ने कहा है कि दिल्ली सरकार ने जानबूझकर पहले फेज़ में नगर निगम के अस्पतालों को शामिल नहीं किया है. और स्वास्थ्य मंत्री ने बयान देकर स्पष्ट भी कर दिया है. कोरोना काल में हर काम में हमारे कर्मचारियों ने काम किया. अन्य कामों में डीडीएमए एक्ट लगाकर दिल्ली सरकार ने हमारे कर्मचारियों से काम लिया तो टीकाकरण में भी डीडीएमए एक्ट लागू होता है. हड़ताल के बावजूद टीचर्स ड्यूटी कर रहे थे. एमसीडी के अस्पतालों में ड्राई रन को भी अंजाम दिया गया था फिर भी हमारे अस्पतालों को टीकाकरण की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया. दिल्ली में पहले फेज़ में 11 जिलों के 81 वैक्सीनेशन साइट पर टीकाकरण की शुरूआत हुई है.

ओडिशा में कल किसी को नहीं लगाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन, सरकार ने बताई ये वजह 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget