एक्सप्लोरर

ओडिशा में कल किसी को नहीं लगाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन, सरकार ने बताई ये वजह

ओडिशा सरकार ने कोरोना के टीकाकरण अभियान को एक दिन के लिए रोक दिया है. राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) प्रदीप्ता मोहापात्रा ने कहा है कि वो उन लोगों पर नज़र रखना चाहते हैं, जिन्होंने आज यानी पहले दिन वैक्सीन ली है.

नई दिल्ली: देश में कोराना वायरस के टीकाकरण अभियान की शुरुआत आज हो गई है. पहले दिन के वैक्सिनेशन के बाद ओडिशा सरकार ने कहा है कि रविवार को राज्य में किसी को भी वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी. सरकार का कहना है कि वो वैक्सीन लेने वालों की हालत पर एक दिन नज़र रखेंगे. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के मोहपात्रा ने ये जानकारी दी.

पी के मोहापात्रा ने कहा, "जिन्होंने वैक्सीन ली है हम उन पर नज़र रखना चाहते हैं. सोमवार से ये (टीकाकरण) फिर शुरू होगा और तब तक जारी रहेगा जब तक 3.28 लाख स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण नहीं हो जाता." बता दें कि देश में ओडिशा पहला राज्य है, जिसने वैक्सीनेशन प्रोग्राम पर एक दिन की रोक लगाई है.

आपको बता दें कि पहले दिन ओडिशा में 8 हज़ार 675 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है. अब सरकार इन तमाम लोगों को कल यानी रविवार को ऑबज़र्व करेगी. सोमवार से एक बार फिर टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा. वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात करते हुए टीका लगवाने वाले पहले व्यक्ति बिरांची नाईक ने कहा, ‘‘मुझे करीब एक घंटे पहले टीका लगा. मैं बिलकुल ठीक हूं. कोई परेशानी महसूस नहीं हो रही.’’

देश में कितने लोगों को लगा टीका देश में पहले दिन आज 1 लाख 91 हजार 181 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया. इसके लिए देशभर में 3351 वैक्सीनेशन सेंटर्स बनाए गए थे. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक वैक्सीन लगने के बाद अस्पताल में भर्ती होने का कोई मामला सामने नहीं आया.

किस राज्य में कितने लोगों की दी गई वैक्सीन स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बिहार में 16401, आंध्र प्रदेश में 16963, यूपी में 15975, गुजरात में 8557, असम में 2721 और पंजाब में 1200 लोगों को वैक्सीन दी गई. छत्तीसगढ़ में 4985, हरियाणा में 4656, हिमाचल प्रदेश में 1408, जम्मू-कश्मीर में 1954 और झारखंड में 2897 लोगों को टीका लगाया गया. इसके अलावा कर्नाटक में 12637, मध्य प्रदेश में 6739, महाराष्ट्र में 15727, राजस्थान में 9279 और ओडिशा में 8675 लोगों को वैक्सीन दी गई.

पहले दिन देश में 1 लाख 91 हजार 181 लोगों को लगी वैक्सीन, टीकाकरण के बाद साइड इफेक्ट की खबर नहीं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी

Embed widget