एक्सप्लोरर

EWS Quota SC Verdict: सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी की है एक और जीत

बीजेपी नेता ने कहा- यह फैसला भारत के गरीबों को सामाजिक न्याय प्रदान करने के मिशन में मोदी की एक और जीत है. उदित राज ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि शीर्ष न्यायालय जातिवादी है. 

EWS Quota SC Verdict : आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सोमवार को बरकरार रखे जाने पर बीजेपी नेताओं ने इसे देश के गरीबों को सामाजिक न्याय प्रदान करने के मिशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत करार दिया. बीजेपी ने न्यायालय के फैसले के बाद कांग्रेस प्रवक्ता उदित राज द्वारा दिए गए एक बयान को लेकर उनकी आलोचना करते हुए कहा कि इसने विपक्षी दल की गरीब विरोधी मानसिकता को बेनकाब कर दिया है. उदित राज ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि सुप्रीम कोर्ट जातिवादी है. 
भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि यह न्यायालय की अवमानना है, और अदालत को उदित राज के खिलाफ कार्यवाही शुरू करनी चाहिए. हालांकि, कांग्रेस ने भी न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है. एक आधिकारिक बयान में पार्टी ने दावा किया कि ईडब्ल्यूएस (Economically Weaker Sections) आरक्षण 2005-06 में मनमोहन सिंह (UPA )सरकार द्वारा सिन्हा आयोग की नियुक्ति के साथ शुरू की गई प्रक्रिया का नतीजा है.

सामाजिक न्याय प्रदान करने के मिशन में मोदी की एक और जीत है

आयोग ने जुलाई 2010 में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी. वहीं, संसद ने बीजेपी सरकार द्वारा लाए गए संविधान संशोधन विधेयक को 2019 में पारित किया था. बीजेपी महासचिव बीएल संतोष ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने अनारक्षित वर्गों के लिए ईडब्ल्यूएस आरक्षण की वैधता को बरकरार रखा है. गरीब कल्याण की दृष्टि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और बड़ा श्रेय जाता है. सामाजिक न्याय की दिशा में एक और बड़ा कदम है." इस विचार पर सहमति व्यक्त करते हुए बीजेपी महासचिव सीटी रवि ने कहा कि यह फैसला भारत के गरीबों को सामाजिक न्याय प्रदान करने के “मिशन” में मोदी की एक और जीत है.

उदित राज ने  ट्वीट कर अपनी बात रखी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए उदित राज ने अपने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सुप्रीम कोर्ट जातिवादी है, क्या अब भी कोई शक है! ईडब्ल्यूएस आरक्षण की बात आई, तो वह 50% सीमा की संवैधानिक बाध्यता के अपने रुख से पलट गया, लेकिन जब भी एससी/एसटी/ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) को आरक्षण देने की बात आती थी, तो इंदिरा साहनी मामले में निर्धारित 50% की सीमा का हवाला दिया जाता रहा.’’

गौरव भाटिया ने उदित राज की टिप्पणी को अपमानजनक  बताया

भाटिया ने उदित राज की टिप्पणी को अपमानजनक करार दिया और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या यह उनकी पार्टी का भी रुख है? उन्होंने कहा कि उदित राज ने पूर्व में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी निशाना बनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने ईडब्ल्यूएस को शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन और सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने वाले 103वें संविधान संशोधन की वैधता को 3:2 के बहुमत वाले फैसले से सोमवार को बरकरार रखा. न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण संविधान के मूल ढांचे का उल्लंघन नहीं करता. 

ये भी पढ़ें : ABP C-Voter Opinion Poll: MCD चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा क्या? ओपिनियन पोल में पब्लिक ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget