एक्सप्लोरर

क्रूरता की हद: भोपाल में मजे के लिए युवक ने जिंदा कुत्ते को तालाब में फेंका, मामला दर्ज

भोपाल में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है जहां एक युवक ने सिर्फ अपने मजे के लिए एक जिंदा कुत्ते को तालाब में फेंक दिया. युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक के खिलाफ एक जिंदा आवारा कुत्ते को बड़े तालाब में फेंकने के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है. कुत्ते को तालाब में फेंकने का वीडियो भी वायरल हुआ है. इसमें दिख रहा है कि करीब 20 साल का युवक इस कुत्ते को अपनी गोद में उठाता है और अपने आनंद के लिए उसे बड़ी निर्दयता से गहरे पानी में फेंक देता है.

क्रूरता की हद सामाजिक कायकर्ता असमा खान द्वारा रविवार को भोपाल के पशु क्रूरता निवारण समिति के अध्यक्ष अविनाश लवानिया एवं भोपाल के पुलिस उप महानिरीक्षक को इस बारे में पत्र लिखने के बाद सलमान नाम के इस आरोपी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है. असमा ने अपने इस पत्र में कहा है, ‘‘हमें एक वीडियो मिला है, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा आनंद लेते हुए एक वीडियो बनवाया जा रहा है और वह आवारा कुत्ते को पहले गोद में उठाता है और फिर उसे बड़ी निर्दयता से पानी में फेंक देता है.’’

क्रूरता की हद: भोपाल में मजे के लिए युवक ने जिंदा कुत्ते को तालाब में फेंका, मामला दर्ज

पुलिस कर रही है कार्रवाई उन्होंने कहा कि अत: आपसे निवेदन है कि इस मामले में त्वरित पड़ताल कर दोषी के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त से सख्त कार्रवाई करें, ताकि आगे से कोई व्यक्ति जानवरों के प्रति इस प्रकार हिंसा करने के बारे में कभी न सोचे. इस बारे में पूछे जाने पर भोपाल के पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने बताया, ‘‘सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वीडियो पर हमने संज्ञान लिया है. इस मामले में हम कार्रवाई कर रहे हैं.’’

आरोपी का पता लगाया गया वहीं, बाद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम सनेही मिश्रा ने बताया कि इस मामले में शहर के श्यामला हिल्स थाने में भादंवि की धारा 429 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है. उन्होंने कहा कि आरोपी कहां है इसका पता लगा लिया गया है. मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या प्रतीत होता है कि यह वीडियो शहर के बड़े तालाब स्थित बोट क्लब रोड पर बनाया गया है.

सलमान नाम के युवक के खिलाफ मामला दर्ज वहीं, श्यामला हिल्स थाने के प्रभारी तरूण भाटी ने बताया कि इस मामले में सलमान नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है. उन्होंने कहा कि यह पुराना वीडियो है और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें

दिल्ली दंगा: JNU के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद गिरफ्तार, पूछताछ के लिए तीसरी बार बुलाया गया था

कोरोना संकट के बीच संसद का मानसून सत्र आज से, सोशल डिस्टेंसिंग और एहतियात के साथ चलेगी कार्यवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget