एक्सप्लोरर

Earthquake: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में फिर कांपी धरती, 24 घंटों में छठी बार आया भूकंप

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. 24 घंटे के भीतर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में छठी बार भूकंप आया है.

Jammu-Kashmir 5 Earthquakes: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लगातार भूकंप से धरती हिल रही है. अब लद्दाख के लेह में रविवार (18 जून) सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 4.3 थी. ये जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने दी है. ये 24 घंटे के भीतर छठी बार भूकंप आया है. इससे पहले 5 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं.

सबसे पहले जम्मू-कश्मीर में शनिवार (17 जून) दोपहर 2 बजकर 3 मिनट पर भूकंप आया जिसकी तीव्रता 3.0 थी. इसके बाद दूसरा झटका लेह में महसूस किया गया, जो शनिवार रात करीब 9 बजकर 44 मिनट पर आया और जिसकी तीव्रता 4.5 रही. तीसरा झटका भारत-चीन बॉर्डर के पास जम्मू-कश्मीर के डोडा में रात 9 बजकर 55 मिनट पर आया, इस भूकंप की तीव्रता 4.4 थी.

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक पूर्वोत्तर लेह में आया चौथा भूकंप रविवार तड़के 2 बजकर 16 मिनट पर महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 4.1 थी. हालांकि भूकंप के बाद किसी को जान-मान का नुकसान नहीं हुआ. इसके बाद पांचवा और आखिरी झटका जम्मू-कश्मीर के कटरा में रविवार तड़के 3 बजकर 50 मिनट पर महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता भी दोबारा 4.1 ही रही. 

पिछले 5 दिनों में आए इतने भूकंप

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक दोपहर 2 बजे आए भूकंप का केंद्र जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के साथ पहाड़ी रामबन जिला था. भूकंप की गहराई उत्तर के अक्षांश पर 33.31 डिग्री और पूर्व के देशांतर पर 75.19 डिग्री सतह से पांच किलोमीटर नीचे थी. 

जम्मू-कश्मीर में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, पिछले पांच दिनों में डोडा जिले में यह सातवां भूकंप था. इसके साथ ही चिनाब घाटी में आठ घंटे के अंदर 3.0 तीव्रता और 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जम्मू-कश्मीर को भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील माना जाता है. अगर पिछले एक हफ्ते की बात की जाए तो खासकर डोडा, किश्तवाड़ और रामबन में यह झटके महसूस किए गए. 

यह भी पढ़ें:-

Nehru Museum Renamed: 'सिर्फ एक प्रधानमंत्री का नाम ही क्यों'? नेहरू संग्रहालय का नाम बदलने पर हरदीप पुरी का विपक्ष पर पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget