एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: टूटी शांति की उम्मीद, रूस ने लंबे समय बाद फिर कीव पर दागी मिसाइलें

Russia Ukraine Conflict: कीव के महापौर विटाली क्लिट्स्को ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर कहा कि मिसाइल शहर के दर्नित्सकी और निप्रोवस्की जिलों पर गिरीं और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच गईं.

Russia Ukraine War Update:  यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी में रविवार तड़के रूसी मिसाइलों (Russian Missiles) ने कई ‘‘बुनियादी ढांचों’’ को निशाना बनाया. कीव (Kyiv) के महापौर ने यह जानकारी दी. हालांकि, हमले में किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है और एक व्यक्ति घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती है. लेकिन हमले ने कीव में शांति की उम्मीद को चकनाचूर कर दिया, जिसने संयुक्त राष्ट्र महासचिव (UN Secretary-General) एंतोनियो गुतारेस (Antonio Guterres) की 28 अप्रैल की यात्रा के बाद से इस तरह के हमले नहीं देखे थे.

कीव के महापौर विटाली क्लिट्स्को ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर कहा कि मिसाइल शहर के दर्नित्सकी और निप्रोवस्की जिलों पर गिरीं और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच गईं. धमाकों के समय हवाई हमले के सायरन बंद हो गए.

सैनिकों और पुलिस ने घटनास्थल की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग को बंद कर दिया. घटनास्थल के पास पुलिस ने एपी के एक रिपोर्टर को बताया कि सैन्य अधिकारियों की ओर से तस्वीरें लेने की मनाही है. सैनिकों ने पास के एक बड़े रेलवे यार्ड की ओर जाने वाली सड़क को भी अवरुद्ध कर दिया.

'गिर्सके और मिर्ना डोलिना में हेलीकॉप्टरों से हमला' 
यूक्रेन पर रूस के युद्ध के 100 से अधिक दिन हो गए हैं. लुहान्स्क के गवर्नर सेरही हैदई ने टेलीग्राम पर कहा कि ‘‘गिर्सके और मिर्ना डोलिना क्षेत्रों में केए-52 हेलीकॉप्टरों द्वारा हवाई हमले किए गए. सु-25 विमान से उस्तिनिव्का पर हमले किए गए.’’

हमलों में गिर्सके में कुल 13 घर क्षतिग्रस्त हो गए और लिसिचन्स्क में पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए. एक और हवाई हमले की सूचना पूर्वी शहर क्रामाटोरस्क में इसके मेयर ऑलेक्जेंडर गोंचारेंको ने दी. उन्होंने कहा कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन शहर के दो उद्यमों को ‘‘भारी क्षति’’ हुई.

यूक्रेन पर रूस पर ये आरोप लगाया 
रविवार की सुबह यूक्रेन (Ukraine) के जनरल स्टाफ ने रूसी सेना (Russian Military) पर खारकीव क्षेत्र (Kharkiv Region) में फास्फोरस युक्त हथियारों का उपयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि रूस ने कीव सहित सैन्य और असैन्य बुनियादी ढांचे पर मिसाइल तथा हवाई हमले जारी रखे.

यह भी पढ़ें: 

Russia Ukraine War: पुतिन की चेतावनी- अगर पश्चिमी देशों ने ऐसा किया तो हम नए टारगेट्स को निशाना बनाएंगे

Russia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध के 100 दिन, राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि....

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
PM मोदी के कहने से टल गया परमाणु हमला! पोलैंड के मंत्री का बड़ा दावा, बोले- 'पुतिन ने मानी थी उनकी बात'
PM मोदी के कहने से टल गया परमाणु हमला! पोलैंड के मंत्री का बड़ा दावा, बोले- 'पुतिन ने मानी थी उनकी बात'

वीडियोज

Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
Embed widget