एक्सप्लोरर

दिल्ली आग: इमारत का मालिक और मैनेजर गिरफ्तार, आरोपों के बीच बड़ा सवाल- 43 मौत का जिम्मेदार कौन?

दिल्ली में हुए भीषण अग्निकांड के बाद नेता एक दूसरे पर आरोप लगाने में लगे हैं. इमारत का मालिक और फैक्ट्री का मैनेजर गिरफ्तार हो गए हैं. बड़ा सवाल यही है कि आखिर दिल्ली दहन का जिम्मेदार कौन है? किसकी वजह से तैंतालीस लोगों की मौत हुई?

नई दिल्ली: दिल्ली में रानी झांसी रोड पर चार मंजिला फैक्ट्री में रविवार सुबह लगी भीषण आग में 43 मजदूरों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हैं. पुलिस ने इस भीषण अग्निकांड में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें फैक्ट्री के मालिक रेहान और उसका मैनेजर फुरकान शामिल है. इन दोनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी.

मृतकों में 34 के शव एलएनजेपी हॉस्पिटल में है और 9 के लेडी हार्डिंग में है. शवों का पोस्टमार्टम आज होगा. इसके बाद परिवार वालों को शव सौप दिये जाएंगे. एलएनजेपी में जो 34 शव लाये गये थे उनमें से 28 की पहचान हो चुकी है. इसके अलावा एलएनजेपी में जो 16 घायलों का इलाज चल रहा है उनमें दो दमकल विभाग के कर्मचारी भी है. भीषण अग्निकांड में 43 लोगों की जान जाने के बाद बड़ा सवाल है कि आखिर इस हादसे का जिम्मेदार कौन है?

दिल्ली अग्निकांड: फैक्ट्री में नहीं लगे थे अग्नि सुरक्षा उपकरण, दमकल सेवा की भी नहीं थी मंजूरी

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक अनाजमंडी इलाके में आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. उन्होंने बताया कि 150 दमकल कर्मियों ने बचाव अभियान चलाया और 63 लोगों को इमारत से बाहर निकाला. फायर सर्विस के चीफ अतुल गर्ग ने बताया कि बिल्डिंग को डीएसएफ की ओर से फायर क्लीयरेंस नहीं दिया गया था.'' एक अन्य अधिकारी के मुताबिक फैक्ट्री के पास दमकल विभाग का एनओसी नहीं था. इलाके के तंग होने की वजह से बचाव अभियान में दिक्कत आई और दमकल कर्मी खिड़कियां काट कर इमारत में दाखिल हुए.

दिल्ली अग्निकांड: जिंदा बचे व्यक्ति ने सुनाई खौफनाक हादसे की दास्तां

सूत्रों के मुताबिक यह फैक्ट्री 600 गज की है, तीन सगे भाई रेहान, शान व इमरान इसके मालिक हैं. तीनो भाई बाड़ा हिंदू राव में रहते है. पुलिस का ये भी कहना है कि एक बड़ा हिस्सा खुद रेहान के पास भी था, बाकी उसने किराये पर दिया था. आग रेहान की फैक्ट्री से शुरू हुई थी. मामले की जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर की गई है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिंक की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सैम्पल्स उठाये हैं, जिससे आग की असली वजहों का पता चल सके. दिल्ली सरकार ने भी घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये हैं.

दिल्ली आग: अपनों की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं श्रमिकों के परिजन

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और झुलसे लोगों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया. प्रधानमंत्री मोदी ने भी घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए का मुआवजा देने का एलान किया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना में बिहार के मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रूपये श्रम विभाग की तरफ से और एक-एक लाख रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है.

Delhi Fire: लापरवाही ने लील ली 43 जिंदगियां, 10 प्वाइंट्स में जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
Embed widget