एक्सप्लोरर

दिल्ली आग: अपनों की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं श्रमिकों के परिजन

दिल्ली में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार तड़के आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 16 लोगों के घायल होने की खबर है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के बीचों बीच स्थित रानी झांसी रोड पर एक फैक्ट्री में रविवार सुबह भीषण आग लग गई. इसमें 43 लोगों की अब तक मौत हो गई है और 16 लोग घायल हैं. घटना के बारे में सुनते ही फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों के परिजन यहां पहुंच गए हैं. परिवार वाले यहां अपने लोगों की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं. सभी झुलसे हुए लोगों और मृतकों को आरएमएल अस्पताल, एलएनजेपी और हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया है, जहां लोग अपने रिश्तेदारों को ढूंढने के लिए चक्कर काट रहे है. पुलिस के अनुसार उत्तरी दिल्ली में रविवार सुबह लगी इस भीषण आग में 43 लोगों की जान चली गई और कई घायल हुए हैं. इनमें से अधिकतर श्रमिक हैं.

एलएनजेपी में अपने ससुर जसीमुद्दीन (56) और अपने अन्य रिश्तेदार फैसक खाक (25) को ढूंढने पहुंचे मोहम्मद ताज अहमद (40) ने कहा कि उन्हें सुबह-सुबह दोनों के आग में फंसने की जानकारी मिली. उन्होंने कहा, ‘‘वे अनाज मंडी इलाके में कपड़े की एक फैक्ट्री में काम करते थे. मैं अनाज मंडी पहुंचा लेकिन पुलिस प्रतिबंध और बचाव अभियान जारी होने के कारण अपने रिश्तेदारों को नहीं ढूंढ पाया. इसके बाद में एलएनजेपी गया लेकिन पुलिस और अस्पताल के कर्मचारियों ने कुछ नहीं बताया.’’

दिल्ली अग्निकांड: 43 लोगों की मौत ने दिलाई 'उपहार कांड' की याद, 1997 में खामोश हो गई थी 59 जिंदगियां

मोहम्मद ताज अहमद ने कहा कि आखिरी बार उनसे कल दोपहर तीन बजे बात हुई थी लेकिन अब कोई फोन नहीं उठा रहा है. मोहम्मद आसिफ ने कहा कि उनके रिश्ते के भाई इमरान (32) और इकरम (35) थैले बनाने की फैक्ट्री में काम करते थे और हादसे में झुलस गए. दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं भजनपुरा में रहता हूं. सुबह करीब छह बजे मुझे मुरादाबाद से मेरे भाईयों के घायल होने की जानकारी देने के लिए फोन आया. मैं अनाज मंडी पहुंचा लेकिन पुलिस की भारी तैनाती की वजह से उन्हें कहीं ढूंढ नहीं पाया. पुलिस ने हमें बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है लेकिन किस अस्पताल यह नहीं पता. हमने यहां (एलएनजेपी) उन्हें ढूंढा, लेकिन उनको यहां लाए जाने की पुष्टि नहीं हो पाई है.’’

दिल्ली अग्निकांड: PM मोदी ने किया मुआवजे का एलान, मृतकों के परिवार को 2-2 लाख, घायलों को मिलेंगे 50-50 हजार रुपए

बिहार के बेगूसराय के रहने वाले 23 वर्षीय मनोज ने बताया कि उनका 18 साल का भाई इस ‘हैंडबैग’ बनाने वाली इकाई में काम करता है. उन्होंने कहा, ‘‘मेरे भाई के दोस्त से मुझे जानकारी मिली कि वह इस घटना में झुलस गया है. मुझे कोई जानकारी नहीं है कि उसे किस अस्पताल में ले जाया गया है.’’ वहीं, एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा, ‘‘कम से कम इस इकाई में 12-15 मशीनें लगी हुई हैं. मुझे इसकी जानकारी नहीं है कि फैक्ट्री मालिक कौन है.’’ व्यक्ति ने कहा, ‘‘मेरे संबंधी मोहम्मद इमरान और इकरमुद्दीन फैक्ट्री के भीतर ही थे और मुझे इसकी जानकारी नहीं है कि अब वे कहां हैं.’’

दिल्ली अग्निकांड: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, PM मोदी और सोनिया गांधी समेत कई राजनेताओं ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सार्वजनिक कर्तव्य की वजह से राज्य की श्रेणी में आती है एअरफोर्स ग्रुप इंश्योरेंस सोसाइटी', SC ने कहा
'सार्वजनिक कर्तव्य की वजह से राज्य की श्रेणी में आती है एअरफोर्स ग्रुप इंश्योरेंस सोसाइटी', SC ने कहा
'8 साल से शब्बीर शाह जेल में हैं, ये व्यक्तिगत स्वतंत्रता के हनन का...', कश्मीरी अलगाववादी नेता को जमानत देते हुए बोला SC
'8 साल से शब्बीर शाह जेल में हैं, ये व्यक्तिगत स्वतंत्रता के हनन का...', कश्मीरी अलगाववादी नेता को जमानत देते हुए बोला SC
Assam Assembly Election 2026: AIUDF ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे पार्टी प्रमुख बदरुद्दीन अजमल
AIUDF ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे पार्टी प्रमुख बदरुद्दीन अजमल
Tamil Nadu: नशे की लत बनी मौत की वजह! पिता ने गुस्से में बेटे की ले ली जान
Tamil Nadu: नशे की लत बनी मौत की वजह! पिता ने गुस्से में बेटे की ले ली जान

वीडियोज

Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं सोफिया फिरदौस, मुस्लिम MLA ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को दिया झटका
कौन हैं सोफिया फिरदौस, बागी मुस्लिम विधायक ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस का बिगाड़ा खेल
कांशीराम के लिए भारत रत्न पर मायावती बोलीं, 'सपा-कांग्रेस, खासकर दलित चमचे चुप रहें तो...'
कांशीराम के लिए भारत रत्न पर मायावती बोलीं, 'सपा-कांग्रेस, खासकर दलित चमचे चुप रहें तो...'
40 दिन का री-शूट, नए गाना हुआ एड! सलमान खान की 'मातृभूमि' में हुए ये बदलाव
40 दिन का री-शूट, नए गाना हुआ एड! सलमान खान की 'मातृभूमि' में हुए ये बदलाव
एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, इन 7 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, अब संन्यास लेना कंफर्म!
एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, इन 7 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, अब संन्यास लेना कंफर्म!
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
इंफ्रारेड कुकटॉप खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान
इंफ्रारेड कुकटॉप खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान
Lean Fatty Liver Disease: बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
Embed widget