एक्सप्लोरर

दिल्ली अग्निकांड: जिंदा बचे व्यक्ति ने सुनाई खौफनाक हादसे की दास्तां

प्रत्यक्षदर्शी फिरोज खान ने कहा कि दरवाजे से दूर सो रहे लोग आग में फंस गए और उन्हें नहीं पता कि वे बच पाए या नहीं. बचावकर्मियों के अनुसार बाहर निकलने के कई रास्तों और खिड़कियों के बंद होने से अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने के लिये संघर्ष करना पड़ा.

नई दिल्लीः दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में अपने साथी कर्मियों के साथ सोए 32 वर्षीय फिरोज खान रविवार सुबह जब उठे तो उनके कमरे में आग की लपटें उठ रही थीं. उत्तरी दिल्ली के इस इलाके में हुई आग की घटना में 43 लोगों की मौत हो गई. हालांकि, फिरोज खान अपनी जान बचाने में कामयाब रहे. उन्होंने कहा कि वह कमरे के दरवाजे के निकट सो रहे थे और आग लगने की खबर मिलते ही भागकर कुछ अन्य लोगों के साथ बाहर निकल आए.

फिरोज खान इमारत की तीसरी मंजिल पर कैप बनाने की फैक्टरी में काम करते हैं. घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा, "जब मैं सोकर उठा तो देखा कि जिस कमरे में मैं सो रहा था, उसमें लपटें उठ रही हैं."

उन्होंने कहा, "दरवाजा मुझसे लगभग छह मीटर दूर था. मैंने मेरे करीब सो रहे अन्य कर्मियों को उठाया और हममें से चार या पांच लोग दरवाजे के जरिये बाहर निकल आए."

दिल्ली आग: अपनों की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं श्रमिकों के परिजन

फिरोज खान ने कहा कि दरवाजे से दूर सो रहे लोग आग में फंस गए और उन्हें नहीं पता कि वे बच पाए या नहीं. बचावकर्मियों के अनुसार बाहर निकलने के कई रास्तों और खिड़कियों के बंद होने से अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने के लिये संघर्ष करना पड़ा.

पुलिस और फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर मौतें दम घुटने के कारण हुईं क्योंकि तड़के पांच बजे जब दूसरी मंजिल पर आग लगनी शुरू हुई तो लोग सो रहे थे. हादसे का शिकार हुए इमारत के पास सुरक्षा मंजूरी नहीं थी.

उन्होंने कहा कि 150 दमकलकर्मी लोगों को इमारत से बाहर निकालने में जुट गए. हालांकि, 43 लोगों की मौत हो गई और दो दमकल कर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए.

दिल्ली अग्निकांड: फैक्ट्री में नहीं लगे थे अग्नि सुरक्षा उपकरण, दमकल सेवा की भी नहीं थी मंजूरी

मोहम्मद आसिफ नामक व्यक्ति ने कहा कि बैग बनाने की फैक्टरी में काम करने वाले उसके भाई इमरान (32) और इकराम (35) घायल हो गए. इमरान और इकराम उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं.

आसिफ ने कहा, "मैं भजनपुरा में रहता हूं. सुबह छह बजे मुझे मुरादाबाद से फोन आया कि मेरे भाई घायल हो गए हैं. मैं अनाज मंडी पहुंचा लेकिन भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच उन्हें नहीं ढूंढ पाया. पुलिस ने हमें बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, कौन से अस्पताल यह हमें नहीं पता. हमने उन्हें यहां (एलएनजेपी अस्पताल) में ढूंढा लेकिन यह नहीं पता चला कि उन्हें यहां लाया गया या नहीं.

न सिर्फ आसिफ बल्कि इनके अलावा कई अन्य लोग भी अपने प्रियजनों को अस्पतालों में खोज रहे थे.

दिल्ली अग्निकांड: इमारत का मालिक रेहान और उसका मैनेजर गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Delhi Fire: आग में फंसे शख्स ने आखिरी वक्त में दोस्त को फोन कर कहा- मेरे बच्चों का ध्यान रखना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget