एक्सप्लोरर

Padma Awards 2024: 40 OBC, 9 ईसाई, 8 मुसलमान... इस बार सबसे ज्यादा लोगों को मिले हैं पद्म पुरस्कार

Padma Purushkar 2024: साल 2024 में 132 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है. इनमें से 5 लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

Padma Awards 2024: गणतंत्र दिवस 2024 की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाली शख्सियतों के नाम का ऐलान किया गया. ये पहली बार है जब 132 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है. पहली बार ही है जब अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदाय से सबसे ज्यादा लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इसबार OBC समुदाय के 40 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

वहीं पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वालों में 11 लोग अनुसूचित जाति और 15 लोग अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं. इस बार रिकॉर्ड संख्या में ईसाई समुदाय से आने वाली शख्सियतों को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. 2024 में पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वालों में 9 लोग ईसाई समुदाय से आते हैं. पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में 8 लोग मुस्लिम, 5 बौद्ध, 3 सिख समुदाय से हैं. जैन और पारसी समुदाय के दो-दो लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. 

देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान होता है पद्म पुरस्कार

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान होते हैं. इन्हें तीन कैटेगरी में बांटा गया है- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री. कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार, मेडिसिन, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा में योगदान के लिए इन सम्मानों से नवाजा जाता है. 

2024 में 132 पद्म सम्मान दिए जा रहे हैं, जिनमें से दो अवॉर्ड जोड़ी में दिए गए हैं. जोड़ी में दिए गए सम्मान को भी एक ही गिना जाता है. 132 में से 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री पुरस्कार हैं. ये सम्मान पाने वालों में 30 महिलाएं हैं. वहीं 2024 में पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वालों में 8 लोग विदेशी हैं. 9 लोगों को ये सम्मान मरणोपरांत दिया जा रहा है.

इन्हें मरणोपरांत मिल रहा है पद्म पुरस्कार 

बिहार के बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण, केरल की फातिमा बीबी, पश्चिम बंगाल के सत्यब्रत मुखर्जी, लद्दाख के टी रिनपोचे और तमिलनाडू के विजयकांत को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है. वहीं उत्तर प्रदेश के सुरेंद्र मोहन मिश्रा, केरल के पीसी नंबूद्रीपाद, गुजरात के हरीश नायक और पश्चिम बंगाल के नेपाल चंद्र सूत्रधार को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया गया है.

भारत रत्न से शौर्य चक्र तक...हिंदुस्तान में दिए जाते हैं ये सम्मान, क्या आपको पता हैं इन सभी के नाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget